{"_id":"5f8b090c8ebc3e9bfb487d27","slug":"classes-faizabad-news-lko545745351","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। झुनझुनवाला पीजी कॉलेज द्वारिकापुरी में स्नातक प्रथम वर्ग की बीए, बीएससी व बीकॉम में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गईं हैं। अभी तक स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा रही थी।
प्राचार्य डॉ. करूणेश कुमार तिवारी के मुताबिक पंद्रह अक्तूबर से स्नातक प्रथम वर्ष सभी वर्गों की कक्षाएं भी प्रारंभ कर दी गई हैं, जिसमें अधिकांश विद्यार्थी आनलाइन अध्ययन कर रहें हैं। पर कुछ ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी नेटवर्क की समस्या के कारण कक्षाएं नहीं कर पा रहे हैं।
प्राचार्य डॉ. तिवारी ने बताया कि शासन और विश्वविद्यालय की गाइडलाइन के अनुसार एक नवंबर से परास्नातक विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए प्रयोगशालाएं भी चलाई जाएंगी, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग सहित सैनिटाइजर व फेस मास्क का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
स्नातक प्रथम वर्ष कला वर्ग में 130, विज्ञान वर्ग के प्रथम वर्ष में 112 तथा वाणिज्य प्रथम वर्ष में 125 छात्रों के प्रवेश सहित परास्नातक कक्षाओं में भी प्रवेश चल रहा है। प्रवेश प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक चलेगी।