{"_id":"5fc104318ebc3e9bbb18e44d","slug":"civic-faizabad-news-lko552011968","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत सुचित्तागंज व कुमारगंज की अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत सुचित्तागंज व कुमारगंज की अधिसूचना जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिले में प्रस्तावित दो नगर पंचायतों सुचित्तागंज और कुमारगंज की अधिसूचना जारी कर दी गई। सोहावल तहसील क्षेत्र की सुचित्तागंज में छह तो मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र की कुमारगंज में पांच गांव शामिल किए गए हैं।
प्रदेश शासन ने नवसृजित नगर पंचायतों को लेकर आपत्तियां और सुझाव मांगें हैं।
जिले में सृजित होने वाली नगर पंचायतों के प्रस्ताव कई महीने पहले शासन को भेजे गए थे। दोनों नगर पंचायतों में लगभग 68 हजार की आबादी शामिल किए जाने का प्रस्ताव है।
दोनों नगर पंचायतों में शासन के मानक 20 हजार की आबादी से ज्यादा की जनसंख्या शामिल की गई है। इसमें भी सुचित्तागंज की नगर पंचायत की आबादी कुमारगंज नगर पंचायत से ज्यादा बताई गई है। नगर पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही इस आपत्तियां और सुझाव मांगें गए हैं। प्रस्तावित अधिसूचना के संबंध में आपत्तियां या सुझाव, यदि कोई हो तो प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन नगर विकास अनुभाग-1, बापू भवन लखनऊ को संबांधित लिखित रूप में भेजना होगा।
विज्ञापन
सुचित्तागंज में छह तो कुमारगंज में पांच गांव शामिल
नवसृजित नगर पंचायत खिरौनी सुचित्तागंज में छह गांव शामिल किए गए हैं। इनमें खिरौनी, साल्हेपुर निमैचा, कटरौली, सोहावल, उचितपुर और बिसुनपुर सारा शामिल हैं। नवसृजित कुमारगंज में शिवनाथपुर, अमावांछीटन, पिठला, बवां और अकमा को शामिल किया गया है।