फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   civic amenities

प्रमुख सचिव के लाइव जांच में फेल हुए तीस बोर्ड परीक्षा केंद्र

Fri, 31 Jan 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
जीआईसी में मॉनीटरिंग के दौरान मौजूद प्रधानाचार्य व अन्य। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। प्रमुख सचिव की जांच में शुक्रवार को 30 परीक्षा केंद्र फेल हो गए। लखनऊ से लाइन रन के दौरान ये केंद्र कनेक्ट नहीं हो सके। इन केंद्रों पर स्थापित एक राउटर काम कर रहा था जबकि दूसरा ठप था। बोर्ड परीक्षाओं की मॉनीटरिंग के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। जांच में फेल हुए इन केंद्रों के ऑपरेटरों को शनिवार को जीआईसी बुलाया गया है।
विज्ञापन

18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इन परीक्षाओं में नकल की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रत्येक परीक्षा केंद्र से वेबकास्टिंग के माध्यम से परीक्षाओं के रियल टाइम मॉनीटरिंग के लिए मुख्यालय पर जीआईसी में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

वहीं, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय शिविर कार्यालय, लखनऊ में भी केंद्रीकृत कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से प्रदेश के सभी केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इन व्यवस्थाओं की तैयारियों का लाइव रन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा की निगरानी में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए सभी केंद्रों को ऑनलाइन करने का निर्देश दिया गया था। शुक्रवार को इस अवधि में जब सभी केंद्रों को लाइव करने का प्रयास किया गया तो करीब तीस केंद्र कनेक्ट नहीं हो सके। जीआईसी के प्रधानाचार्य गोविंद राम ने बताया कि इन केंद्रों पर राउटर लगा है। इनमें एक राउटर क्रियाशील था जबकि दूसरा निष्क्रिय रहा। इस वजह से खराब नेटवर्किंग की वजह से ये केंद्र कनेक्ट नहीं हो सके। अब इन केंद्रों के कंप्यूटर ऑपरेटर को शनिवार की सुबह 11 बजे बुलाया गया है, जहां से उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed