फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Chief Minister visits today

LIVE: हनुमानगढ़ी पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, थोड़ी देर में रामलला के करेंगे दर्शन

Wed, 31 May 2017 09:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 May 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister visits today
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच चुके हैं। वे सुबह नौ बजे से शाम तक आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। मुख्यमंत्री रास्ते में पड़ने वाले नगर निगम, सरकारी अस्पताल या थानों में कहीं भी निरीक्षण कर सकते हैं, इसे लेकर प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन


वह विवि में समीक्षा बैठक होने से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम भी जा सकते हैं। मुख्यमंत्री सुबह 8.55 बजे हवाई पट्टी पर पहुंचने से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक के कार्यक्रम को लेकर यहां सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। खासकर अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री विशेष सुरक्षा दस्ता देर शाम कार्यक्रम स्थलों की जांच-पड़ताल में जुटा रहा। सरयू में पीएसी की बाढ़ कंपनी उतारी गई है। जबकि जिले की फोर्स के अलावा छह एएसपी, 14 सीओ, 11 निरीक्षक, 60 उपनिरीक्षक, 6 महिला उपनिरीक्षक, 320 सिपाही, 35 महिला सिपाही, 9 यातायात निरीक्षक, 8 हेड कांस्टेबल यातायात, 37 यातायात आरक्षी समेत भारी संख्या में पीएसी व होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। हवाई पट्टी से हनुमानगढ़ी, इसके बाद हनुमानगढ़ी, श्री राम जन्मभूमि, राम की पैड़ी और सरयू दर्शन करेंगे।

11 बजे राम की पैड़ी से डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय जाने के पहले शिफ्ट के कार्यक्रम को लेकर मजिस्ट्रेटों संग पुलिस अफसर को काफी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद विवि सभागार में 12 बजे से ढाई बजे मंडल के विकास कार्य और कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री करेंगे।

इसमें मंडल के सांसद, मंत्री और विधायक शामिल होंगे। ढाई बजे एक बार फिर वह अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। 2.50 से साढ़े तीन बजे तक का समय आरक्षित होगा। इसके बाद महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में शामिल होने के लिए दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

यहां से वह फिर फैजाबाद जाएंगे। यहां वह पांच बजे प्रधान डाकघर में नया पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वह हवाई पट्टी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बाईपास होकर नहीं निकले तो रास्ते में कम से कम तीन बड़े प्रतिष्ठान होंगे।


जहां वह जा सकते हैं। इनमें नगर निगम, जिला, महिला व श्रीराम चिकित्सालय के साथ महिला और आरजेबी थाने हैं। इन प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई के साथ इनको अलर्ट की स्थिति में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed