फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Chhattisgarh Chief Minister added emotional bond with Ayodhya

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने अयोध्या से जोड़ा भावनात्मक रिश्ता

Fri, 24 Dec 2021 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Chief Minister added emotional bond with Ayodhya
अयोध्या-बीकापुर में प्रतिज्ञा महासम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का माला पहना कर स्वागत करत? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अयोध्या में जमीन खरीद को भ्रष्टाचार की संज्ञा देते हुए कहा कि अयोध्या में राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट जैसी स्थिति है।
विज्ञापन

ट्रस्ट के लोग, अधिकारी और नेता अयोध्या में जमीन को लेकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। कौड़ियों के दाम जमीन खरीद कर महंगी बेच रहे हैं। उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है।
विज्ञापन

भाजपा गाय व राम के नाम पर जो लूट मचा रखी है उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ही जनता उमड़ी है। वो दशरथपुर के पास निजी स्कूल के मैदान में कांग्रेस पार्टी के प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अयोध्या से अपना भावनात्मक रिश्ता जोड़ा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि वह कौशल प्रदेश से हैं, जो अयोध्या के महारानी कौशल्या का मायका था।
अयोध्या से उनका विशेष लगाव है। यहां के सभी लोग उनके भांजे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या भगवान राम की नगरी है। रामराज्य की परिकल्पना यहीं से की जाती है।
राम राज्य में समानता, काम करने का अधिकार, अपनी बात कहने का अधिकार होना चाहिए, लेकिन योगीराज में ऐसा नहीं है। जो भी खिलाफ बोले उसे समाप्त कर दिया जाता है।
लखीमपुर खीरी में केंद्रीय राज्य मंत्री के पुत्र के पर किसानों को गाड़ी से कुचल कर हत्या का आरोप है। जांच में मामला सिद्ध हुआ है, लेकिन सरकार मौन है।
कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने टूट चुके देश को संभाला। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हरित क्रांति लाकर देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाया। किसानों के लिए डीएपी उर्वरक का संकट है।
यूपी में धान का सरकारी रेट लगभग 1900 रुपये है, लेकिन यहां का किसान 1200 रुपये प्रति क्विंटल बेचने को मजबूर है। किसानों को एमएसपी मिलना चाहिए। भुगतान सही समय पर होना चाहिए। मतदाताओं को जाति, धर्म से दूर हट कर मुद्दे पर वोट करना चाहिए।
कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद 18 लाख किसानों का 9000 करोड़ रुपये कर्ज माफ किया गया। जब ऐसा छत्तीसगढ़ में हो सकता है तो यूपी में क्यों नहीं हो सकता। उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए लोगों का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर ट्रस्ट बनाकर जमीन घोटाले का खेल खेला गया। जीरो टॉलरेंस की बात करना बेमानी है। हर तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है। हर वर्ग परेशान है।
सम्मेलन की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने की। सम्मेलन को पूर्व सांसद निर्मल खत्री, प्रवक्ता सुप्रिया, जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व विधायक माधव प्रसाद सहित अन्य कई ने संबोधित किया।

इस दौरान हनुमंत विश्वकर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, राजेंद्र प्रताप सिंह, दयानंद शुक्ल, सुनील पाठक, प्रवक्ता मो. शरीफ सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed