{"_id":"14f846f7fc2a609d4821340aff12ed5f","slug":"chemistry-teacher-caught-emulated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमेस्ट्री में नकल कराते पकड़े गए गुरुजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमेस्ट्री में नकल कराते पकड़े गए गुरुजी
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा में नकल थमने का नाम नहीं ले रही है। शाम की पाली में इंटर रसायन विज्ञान की परीक्षा के दौरान डीआईओएस के दस्ते ने दो कॉलेजों में नकल का बड़ा खेल पकड़ा है। एक केंद्र पर परीक्षा सहायक न सिर्फ गाइडों के जरिए नकल करा रहे थे, बल्कि फोन कर कई स्कूलों को सावधान भी कर रहे थे।
दूसरे केंद्र पर कॉपियां लिखवाने के लिए बुलाए गए दो शिक्षकों को डीआईओएस के आने पर बोर्ड की कॉपी रखी कमरे में ही बाहर से बंद कर दिया गया। मामले में केंद्र प्रभारी को भी दोषी पाया गया है। परीक्षा सहायक, केंद्र प्रभारी और दोनों शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
उधर, जेडी ने कक्ष निरीक्षक बनी दो सगी बहनों को पकड़ा और कार्यमुक्त करा दिया। इसके अलावा कई केंद्रों पर शिक्षकों का फटकार लगाई गई है। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल उर्दू, पंजाबी, गुजराती, नेपाली आदि क्षेत्रीय भाषाओं के पेपर एवं इंटर सैन्य विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
जबकि द्वितीय पाली में इंटर की रसायन विज्ञान/बही खाता तथा लेखा शास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। रसायन विज्ञान की परीक्षा के दौरान डीआईओएस अपनी टीम के साथ तारुन के मधुबाला इंटर कॉलेज पहुंचे तो परीक्षा सहायक दूसरे स्कूलों को फोन कर सतर्क करते पकड़े गए।
इनका मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की गई तो चार परीक्षा केंद्रों को फोन किया गया था। इसके बाद उनके कक्ष की तलाशी ली गई तो गाइड बरामद हुई। गाइड रसायन विज्ञान विषय की थी, जिसके पन्ने फटे थे। डीआईओएस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल परीक्षा सहायक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
साथ ही परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की है। इसके बाद पंचम प्रसाद इंटर कॉलेज में जैसे ही दस्ता घुसा, लोग सतर्क हो गए। लेकिन इसी दौरान उस कमरे में गतिविधियां संदिग्ध नजर आई, जहां बोर्ड की कापियां रखी जाती हैं। डीआईओएस ने बाहर से बंद कमरे का ताला खुलवाया तो दो शिक्षक संदीप व धर्मचंद अंदर रंगेहाथ पकड़े गए।
जांच में पाया गया कि उनकी ड्यूटी नहीं लगी थी, वे विषय विशेषज्ञ थे, जिन्हें नकल कराने के लिए बुलाया गया था। डीआईओएस ने दोनों शिक्षकों समेत केंद्र प्रभारी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। साथ ही परीक्षा केंद्र डिबार करने की संस्तुति की है।
उधर, फैजाबाद मंडल की संयुक्त शिक्षा निदेशक कमला सिंह चौहान ने सचल दल के साथ दूसरी पाली की परीक्षा में डायनामिक इंटर कॉलेज, रानीमऊ फैजाबाद केंद्र पर जांच के दौरान दो सगी बहनें गरिमा और पूजा जो कक्ष निरीक्षक का कार्य कर रही थी, को संदिग्ध गतिविधियों के चलते कार्यमुक्त कर दिया।
जबकि पटेल पंचायती इंटर कॉलेज, रामसनेहीघाट केंद्र पर विषय अध्यापक जयहिंद को कक्ष निरीक्षक कार्य से कार्यमुक्त करने के लिए केंद्र व्यवस्थापक को कड़ा निर्देश दिया और आधुनिक भारतीय शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, बाराबंकी परीक्षा केंद्र के कक्ष निरीक्षक आलोक मिश्रा को बिना परिचय पत्र के पाने पर कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यमुक्त कर दिया। जेडी ने ग्रामीण बालिका इंटर कालेज, रामसनेही घाट और मां संतोषी इंटर कॉलेज, रानीमऊ परीक्षा केंद्रों का भी जायजा लिया।
यहां व्यवस्था ठीक पायी गयी। द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) फैजाबाद मंडल रामशंकर ने भी फैजाबाद के परीक्षा केंद्रों रामलाल संतराम इंटर कालेज, दिलासीगंज, श्रृंगी ऋषि इंटर कालेज, महबूबगंज, रामलाल सिंह रामफेर जनता इंटर कालेज, सेवागंज और अंबेडकरनगर के परीक्षा केंद्रों शहरयारबेग इंटर कालेज, आमडीह इल्तिफातगंज, राजकीय विद्युत परिषद जीआईसी, विद्युत नगर टांडा और ज्ञानदीप इंटर कालेज, टांडा का औचक निरीक्षण किया।
इन केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्था ठीक पायी गयी। बताया कि अंबेडकरनगर में हाईस्कूल की एक बालिका और एक बालक अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकडे़ गये। इससे फैजाबाद मंडल में नकलचियों की संख्या बढ़कर अब कुल चार हो गयी है। जिसमें दो बालक और दो बालिकायें शामिल हैं।