{"_id":"57bb32b94f1c1bf53ed4faa3","slug":"chandipur-nghra-spread-diarrhea-child-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदीपुर नगहरा में फैला डायरिया, बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदीपुर नगहरा में फैला डायरिया, बच्चे की मौत
फैजाबाद
Updated Mon, 22 Aug 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी हरिंग्टनगंज में डायरिया से पीड़ित बच्चे का इलाज करते डॉक्टर ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैरिंग्टनगंज की ग्राम पंचायत चन्दीपुर नगहरा में डायरिया फैला हुआ है। गांव में कई लोग इसकी चपेट में है। एक ही परिवार के 8 लोग इस समय बीमार हैं व एक बच्चे की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई है जो दवा वितरण कर रही है।
चन्दीपुर नगहरा के हरीशचंद्र के सात वर्षीय पुत्र अमरजीत की सोमवार की शाम काजीसराय में एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। हरीशचंद्र चौहान के परिवार में सात सदस्य बीमार हैं। हरीशचंद्र के भाई प्रेमचंद के दो बच्चे, बहन व उनकी मां डायरिया की चपेट में है ।
शाम करीब साढ़े सात बजे एम्बुलेंस द्वारा एक ही परिवार के मीना पुत्री हरीशचंद्र 17 वर्ष, आशा पत्नी हरीशचंद्र 32 वर्ष, शिवकला पत्नी घिराऊ 60 वर्ष, संजय पुत्र हरीशचंद्र 10 वर्ष, विशाल पुत्र घिराऊ 12 वर्ष को सीएचसी बीकापुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. रामनाथ ने बताया की सभी उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं उपचार किया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी हैरिंगटनगंज डॉ. पीके द्विवेदी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज के प्रभारी डाक्टर केके सिंह टीम के साथ देर शाम डायरिया प्रभावित गांव चंदीपुर नगहरा पहुंचे।
डायरिया से प्रभावित लोगों को दवा वितरण किया जा रहा। सीएचसी बीकापुर मरीजों को देखने गए पप्पू गुप्ता ने आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही बरती जा रही है। भर्ती करने के आधा घंटे बाद तक इलाज नहीं शुरू किया गया और किसी भी मरीज के बेड पर चादर नहीं है।