फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Chairman of Railway Board inspected Ayodhya station

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने किया अयोध्या स्टेशन का निरीक्षण

Sat, 28 Aug 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chairman of Railway Board inspected Ayodhya station
अयोध्या। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 29 अगस्त को अयोध्या दौरे से एक दिन पहले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा ने अयोध्या स्टेशन का दौरा किया। वह विशेष ट्रेन से फैजाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे, वहां से सड़क मार्ग से अयोध्या आए और हनुमानगढ़ी, रामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद अयोध्या स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्रपति की प्रेसिडेंशियल ट्रेन के रुकने के स्थान से लेकर बाहर निकलने के स्थान का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने प्लेटफॉर्म नंबर-एक का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन बिल्डिंग की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन (सीआरबी) सुनीत शर्मा अयोध्या स्टेशन पर करीब 15 मिनट तक रहे। इस दौरान उनके साथ मौजूद उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने उन्हें अब तक किए गए इंतजामों से अवगत कराया। इस दौरान सीआरबी ने राष्ट्रपति के स्टेशन से बाहर निकलने के रास्ते का जायजा लिया, वहां लग रहे पंडाल आदि को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी कार्य समय से पहले पूरे करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने स्टेशन के वीआईपी गेस्ट रूम में उत्तर रेलवे के जीएम, डीआरएम लखनऊ मंडल सुरेश कुुमार सपरा की मौजूदगी में अयोध्या स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार से अब तक किए इंतजामों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद वह अपनी विशेष ट्रेन से वापस रवाना हो गए।
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि उन्होंने अयोध्या स्टेशन के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया है, पहले फेज का काम मार्च 2022 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद दूसरे फेज के निर्माण की प्रक्रिया चलेगी। इसके लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता पड़ेगी जिसके लिए जिला प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के स्वागत के लिए रेलवे द्वारा सभी मानकों को पूरा कर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर हम यात्रियों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध हैं। इसके लिए लगातार कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाता है। आने वाले दिनों में इस स्टेशन पर हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने का हमारा प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed