{"_id":"6016ff798ebc3e08b56fd2d8","slug":"central-teacher-eligibility-test-held-at-72-centers-faizabad-news-lko5625515176","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 केंद्रों पर हुई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 केंद्रों पर हुई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन
अयोध्या-गुरुनानक एकेडमी गर्ल्स इंटरकॉलेज में परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिले में रविवार को 72 केंद्रों पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 4325 लोग अनुपस्थित रहे। दो पालियों में हुई इस परीक्षा में किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई और सकुशल परीक्षा संपन्न होने का दावा किया गया।
जिले में 72 केंद्रों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया। दोनों पालियों में हुई इस परीक्षा में जिले को 29981 परीक्षार्थी आवंटित किए गए थे। जिसमें से 25596 परीक्षा में सम्मिलित हुए।
कुल 4325 लोग अनुपस्थित रहे। सीसीटीवी की निगरानी व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे परीक्षार्थियों का मुख्य द्वार पर ही थर्मल स्कैनिंग की गई।
विज्ञापन
सैनिटाइजर के साथ ही परीक्षार्थियों को केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा में किसी तरह की अनियमितता पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले से दो नोडल बनाए गए थे। प्रथम नोडल रहे अवध इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमेंद्र सिंह के अंतर्गत 44 केंद्र आवंटित किए गए थे। जिनमें 17640 लोगों को परीक्षा में सम्मिलित होना था।
इसके सापेक्ष 15161 उपस्थित रहे। जबकि 2832 अनुपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गोरेलाल शुक्ल ने बताया कि जिले में सीटीईटी की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है। किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई है।
कोविड प्रोटोकॉल के तहत परीक्षा का आयोजन किया गया। बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार राज माधव श्री इंटर कॉलेज परीक्षा में सीसीटीवी कैमरे के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सीटीईटी परीक्षा संपन्न हुई। प्रधानाचार्य आरसी मिश्रा ने बताया कि 420 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
प्रथम पाली में 353 परीक्षार्थी उपस्थित व 67 अनुपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली में 347 परीक्षार्थी उपस्थित व 73 अनुपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस टीम तैनात रही।
परीक्षा पर्यवेक्षक गिरजा प्रसाद मिश्र भी मौजूद रहे। तहसीलदार पवन गुप्ता ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके अलावा विकासखंड क्षेत्र के महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज में भी सीटीईटी की परीक्षा सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

अयोध्या-फार्ब्स इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी- फोटो : FAIZABAD