फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Car collides, father and daughter injured

कार ने मारी टक्कर, पिता-पुत्री घायल

Sat, 27 Nov 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Car collides, father and daughter injured
मया बाजार (अयोध्या)। अयोध्या-अंबेडकरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर महराजगंज थाना क्षेत्र के समंथा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के तेलियाकुआं निवासी अरुण कुमार प्रजापति शनिवार सुबह पुत्री अनुष्का (11) को बाइक से लेकर बहन के यहां शादी में जा रहा था। गोसाईगंज में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला पहिया निकलकर दूर जा गिरा, पिता-पुत्री बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे दारोगा मो. अमीन ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed