फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bus and jeep collided, killing 10

बस और जीप में भिड़ंत, 10 की मौत

Wed, 01 Feb 2017 10:57 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Wed, 01 Feb 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bus and jeep collided, killing 10
बाराबंकी के चौका घाट के पास हुई मार्ग दुर्घटना में क्षतिग्रस्त जीप व बस। - फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में बहराइच मार्ग पर दुर्गापुर गांव के पास ओवरटेक करने के चक्कर में बस व बोलेरो में आमने-सामने हुई टक्कर में दो महिलाओं समेत 10 लोगों की जान चली गई। घने कोहरे के चलते हुए हादसे में दो घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। सभी मृतक फैजाबाद के रुदौली थाना क्षेत्र के जमुनियामऊ गांव निवासी थे और बहराइच स्थित मसऊद गाजी की दरगाह जा रहे थे। 
विज्ञापन


रामनगर थाना क्षेत्र में बहराइच मार्ग पर दुर्गापुर गांव के समीप बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे लखनऊ की ओर जा रही अवध डिपो की बस व बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतकों में बोलेरो चालक फहीम (20) पुत्र शमीम निवासी रुदौली फैजाबाद, अजमतुल (50) पत्नी अताउल्ला, एनएम जबी (11) पुत्री एनुल, जहीर (50) पुत्र शौकत, मनु (18) पुत्री जहीर, रुखसार (17) पुत्री जहीर, मुस्तरी (50) पत्नी इस्लाम, जैनुल (40) पुत्र अताउल्ला व अब्दुल रऊफ (50) पुत्र असदउल्ला सभी निवासी ग्राम जमुनियामऊ थाना रुदौली जनपद फैजाबाद के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में आरिफ (10) पुत्र जैनुल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के दौरान एक कार भी बस में जा घुसी जिसमें सवार लखनऊ के रस्तोगी बालागंज मोहल्ला निवासी पिता- पुत्र आनंद द्विवेदी (60) व शेखर द्विवेदी (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दोनों का रामनगर सीएचसी में इलाज हो रहा है। 


बुधवार सुबह घना कोहरा व बोलेरो चालक का कान मेें फोन की लीड लगाना हादसे का सबब बन गया। कान में लीड लगी होने के चलते फहीम ने जब इंडिका कार को ओवरटेक किया तो सामने आ रही बस को नहीं देख सका और आमने-सामने टक्कर हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed