{"_id":"f19d3dde7a867f52f8048bf39cf8089a","slug":"bsnl-disappointed-by-the-last-day-of-the-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ष के अंतिम दिन बीएसएनएल ने किया निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ष के अंतिम दिन बीएसएनएल ने किया निराश
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
नव वर्ष की पूर्व संध्या बीएसएनएल उपभोक्ताओं को निराश करनी वाली रही। आप्टिकल फाइबर (ओएफसी) कटने से जिले भर में संचार सेवाएं ठप हो गई।
फैजाबाद-सुल्तानपुर राजमार्ग पर मसौधा क्षेत्र और फैजाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर रुदौली व रामसनेहीघाट के बीच सड़क निर्माण के दौरान कटी ओएफसी केबिल को दुरुस्त करने में जुटा बीएसएनएल देर शाम तक बाधित संचार सेवा बहाल नहीं कर सका था।
हाईवे पर निर्माण के चलते कई बार केबिल कटने से जिले भर की संचार सेवा प्रभावित हुई। वर्ष के अंतिम दिन भी बीएसएनएल की सेवा ने उपभोक्ताओं को निराश किया। गुरुवार शाम जिले के शहर समेत समूचे ग्रामीण इलाके में बीएसएनल की ब्राडबैंड, इंटरनेट व अन्य सेवाएं ठप हो गई।
बीएसएनएल के डिवीजनल इंजीनियर यूएन राम के मुताबिक सड़क निर्माण के दौरान फैजाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुदौली से रामसनेहीघाट के बीच और फैजाबाद से सुल्तानपुर राजमार्ग पर मसौधा के पास ओएफसी केबिल कटने से संचार सेवाएं बाधित हैं। टीम खराबी को ढूंढ उसे ठीक करने का कार्य कर रही है।