फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Brakt descended goddess temples, Gunje Jaykare

देवी मंदिरों में उमड़े भ्ाक्त, गूंजे जयकारे

Thu, 14 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 14 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Brakt descended goddess temples, Gunje Jaykare
देवी मंदिर में दर्शन को खड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
चैत्र रामवमी मेले के साथ नवरात्रि पर्व को लेकर जुड़वा शहरों में देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ रही है। गुरुवार को नवरात्र की अष्टमी तिथि पर भक्तों ने मां महागौरी के देवी स्थलों पर हवन-पूजन और अनुष्ठान आयोजित किया। इस दौरान मइया के जयकारे भी खूब लगे।
विज्ञापन


जुड़वा शहरों के देवी स्थलों बड़ी देवकाली, छोटी देवकाली, जालपा देवी मंदिर, मरी माता मंदिर, पाटेश्वरी देवी जैसे प्रमुख मंदिरों में पूजा-पाठ और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। अयोध्या-फैजाबाद के प्रमुखतम शक्तिपीठों पर आस्था चरम पर है।
विज्ञापन


नवरात्र के प्रथम दिन से देवी मंदिरों में मेले जैसा माहौल है। प्रतिदिन मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की कतार लग रही है। बृहस्पतिवार को प्रमुख देवी मंदिरों के दरबार में मां महागौरी के पूजन के लिए लोग जुटे रहे। भक्तों ने यथाशक्ति तथा भक्ति के हिसाब से मां के दरबार को सजाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न स्थलों पर देवी जागरण के साथ भक्ति संध्या कार्यक्रमों का आयोजन सबाब पर है। नवरात्र के अष्टमी तिथि पर देवी मंदिरों पर हवन-पूजन व अनुष्ठान आदि धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं जुटे रहे। कई जगह कन्याएं भी खिलाईं गईं। शुक्रवार को नवमी तिथि पर विशिष्ट अनुष्ठान व पूजन के लिए देवी स्थलों पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed