{"_id":"57c5cf844f1c1bbe122cb390","slug":"bku-inlaid-lock-on-the-gate-tehsil-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने तहसील गेट पर जड़ा ताला, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने तहसील गेट पर जड़ा ताला, किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
तहसील गेट पर ताला जड़ प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का आक्रोश मंगलवार को भड़क उठा। मांगों पर प्रशासन के गंभीर न होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर ताला जड़ दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने मांगों के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। जिसके बाद पिछले छह दिनों से तहसील परिसर में चल रहा भाकियू का धरना खत्म हुआ।
मंगलवार को धरने के सातवें दिन भाकियू कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। मीडिया प्रभारी फरीद एहमद और भाकियू नेता अजय त्यागी ने बताया कि प्रशासन मांगों पर गंभीर नहीं था। जिस पर मंगलवार तहसील गेट पर ताला जड़ दिया गया।
विज्ञापन
कार्यकर्ता वहीं, धरने पर बैठ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद पहुंचे एसडीएम को भाकियू ने 14 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। भाकियू नेताओं ने कहा कि अगले मंगलवार तक सभी समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो पुन: आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
प्रदर्शन में तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे। एसडीएम रमेश रंजन ने बताया कि अगले मंगलवार तक इनकी सभी समस्याओं का निदान करा दिया जाएगा।