{"_id":"60904b4c8ebc3e246b0d8a0a","slug":"bjp-in-two-seats-in-the-entire-block-one-in-bsp-s-account-faizabad-news-lko5767302135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा ब्लाक में दो सीटों पर भाजपा का परचम, एक बसपा के खाते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा ब्लाक में दो सीटों पर भाजपा का परचम, एक बसपा के खाते में
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के पूरा ब्लॉक की जिला पंचायत सदस्य की तीन सीटों में दो पर भाजपा ने जीत हासिल की है। तीसरी सीट पर बसपा प्रत्याशी ने बाजी मारी।
इन सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने अभियान चलाया था, जिसका परिणाम भी बेहतर आया। वहीं, बसपा ने भी इन तीनों सीटों पर दमदार मौजूदगी दर्शाई, उसने एक सीट जीती जबकि अन्य दो पर तगड़ा मुकाबला किया।
पूराबाजार प्रथम की जिला पंचायत सीट पर बसपा समर्थित रमापति वर्मा उर्फ गोली वर्मा विजेता घोषित किए गए। निषाद पार्टी के अरुण यादव दूसरे व निर्दल सत्रोहन जयसवाल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
पूराबाजार दितीय से जिला पंचायत की सीट पर भाजपा समर्थित रोली सिंह पत्नी आलोक सिंह ने चुनाव जीता। दूसरे स्थान पर सपा समर्थित नीलम सिंह पत्नी शंभूनाथ सिंह दीपू रहे।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेखा चौधरी पत्नी रामचंद्र चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं। पूरा बाजारजिला पंचायत की तृतीय सीट पर भाजपा समर्थित देवता प्रसाद पटेल चुनाव जीते। बसपा समर्थित ज्ञानचंद दूसरे स्थान पर और सपा समर्थित अनिल कुमार यादव तीसरे स्थान पर रहे।