{"_id":"616072aa8ebc3e62494ab3e5","slug":"bhagyashree-says-in-ayodhya-that-every-husband-and-wife-should-follow-love-bonding-between-shriram-and-seeta","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में भाग्यश्री बोलीं: हर पति-पत्नी के आचरण में होना चाहिए राम-सीता सा प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में भाग्यश्री बोलीं: हर पति-पत्नी के आचरण में होना चाहिए राम-सीता सा प्यार
Fri, 08 Oct 2021 10:04 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:04 PM IST
सार
अभिनेत्री ने कहा कि मुझे जैसे ही अयोध्या की धरती पर माता सीता का किरदार निभाने को लेकर कहा गया मैंने तुरंत हां कर दिया।
विज्ञापन
अयोध्या में रामलीला के मंचन के दौरान माता सीता के किरदार में अभिनेत्री भाग्यश्री (बाएं)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या में अभी फिल्मी कलाकारों की रामलीला चल रही है। इसमें भगवान राम की पत्नी माता सीता का किरदार अभिनेत्री भाग्यश्री निभा रही हैं। उनका कहना है कि भगवान और माता सीता के बीच जो प्यार है, वैसा हर पति और पत्नी के बीच होना चाहिए।
विज्ञापन
अभिनेत्री ने कहा कि अयोध्या आकर अभीभूत हूं। भगवान श्री रामचंद्र के आशीर्वाद से ही अयोध्या आई हूं। माता सीता के किरदार को निभाना किसी चुनौती से कम नहीं है। फिर भी मैं अयोध्या की धरती पर माता सीता के किरदार को जीवंत करने का पूरा प्रयास करूंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुझे जैसे ही अयोध्या की धरती पर माता सीता के किरदार को लेकर कहा गया मैंने तुरंत हां कर दिया। शाहरुख खान के बेटे आर्यन के ड्रग्स मामले में फंसने के सवाल पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन