फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bees attack on four in Ayodhya.

Ayodhya: मधुमक्खियों के हमले में एक की मौत, तीन घायल, कई लोगों ने जमीन पर लेटकर खुद को बचाया

Fri, 18 Nov 2022 01:30 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 18 Nov 2022 01:30 AM IST
सार

अयोध्या जिले की रुदौली कोतवाली में मधुमक्खियों के हमले में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए।

विज्ञापन
Bees attack on four in Ayodhya.
हमले में घायल हुआ एक युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले में कोतवाली रुदौली क्षेत्र के रुदौली मार्ग पर मधुमक्खियों के हमले में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने चारों को सीएचसी रुदौली भेजवाया। जहां पर इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।

विज्ञापन


रौजागांव रुदौली मार्ग रेलवे गेट के समीप गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले का सबसे पहला शिकार मो.अनीस (46) हुया। वह घर से सब्जी बेचने के लिए निकला था। दलसराय के निकट मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इसी बीच बाइक से पहुंचे राजेंद्र प्रसाद (32) निवासी एबीपुर, अवधेश कुमार (30) व उनकी मां केवलपता को भी मधुमक्खियों ने घेर लिया। 
विज्ञापन


वजीरगंज निवासी सभासद मोहम्मद सालिम बाइक से रौजागांव अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान पर जा रहे थे। सालिम के मुताबिक क्रॉसिंग के 500 मीटर पहले से ही उनको मधुमक्खियों का झुंड दिखाई पड़ा। उससे बचने के लिए कई लोग बाइक छोड़कर जमीन पर लेट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल शशिकांत यादव ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी रुदौली भेजवाया। जहां अधीक्षक डॉ. मदन बरनवाल ने मोहम्मद अनीस को मृत घोषित कर दिया। अधीक्षक ने बताया कि घायल राजेंद्र कुमार को जिला अस्पताल रेफर किया गया और केवलपता और अवधेश का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक तंगी, तीन बेटियां अविवाहित
मो.अनीस के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। अनीस सब्जी बेचकर किसी तरह परिवार का भरण पोषण कर रहा था। रोज की तरह वो गुरुवार सुबह जब वह सब्जी बेचने निकला तो उसे अंदाजा भी नहीं था कि मधुमक्खियां उसकी मौत का कारण बनेंगी। अनीस के मौत की सूचना परिवार में कोहराम मच गया है। बड़े बेटा मुन्ना ने बताया कि हम छह भाई-बहन है। मेरी व एक बहन की शादी हुई है। तीन बहनें व एक भाई अविवाहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed