{"_id":"6137c3378ebc3eb626307a72","slug":"based-on-the-new-standard-82-booths-increased-in-the-survey-faizabad-news-lko594538740","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए मानक के आधार पर सर्वे में बढ़ गए 82 बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए मानक के आधार पर सर्वे में बढ़ गए 82 बूथ
विज्ञापन
अयोध्या। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर कराए गए सर्वे के बाद जिले में 82 बूथ बढ़ गए हैं। अब जिले में बूथों की संख्या 2161 हो जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने मंगलवार को जनप्रतिनिधियों, राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अफसरों के साथ बैठक में साझा की। साथ ही उनकी आपत्तियों का निस्तारण भी हुआ।
भारत निर्वाचन आयोग ने 12 सौ मतदाताओं पर बूथ बनाए जाने का आदेश दिया है। इसके बाद जिले में 1150 मतदाताओं के आधार पर सर्वे कराया गया तो 82 बूथों पर इससे अधिक मतदाता निकले। 1150 मतदाताओं पर संभाजन के पीछे कारण नए पुनरीक्षण का है। पुनरीक्षण में यदि मतदाता बढ़े तो भी 12 सौ से अधिक न होने पाए।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले की विधानसभा क्षेत्र रुदौली में 18, मिल्कीपुर (अजा) 24, बीकापुर में 08, अयोध्या में 17 मतदेय स्थल और गोसाईगंज में 15 कुल 82 मतदेय स्थलों को 1150 से अधिक मतदाता होने के कारण बढ़ाया गया है। समस्त मतदेय स्थलों का स्थलीय सत्यापन एसडीएम /तहसीलदारों से कर लिया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में राजनीतिक दलों से दिए गए सुझाव/शिकायत का निस्तारण भी कर लिया गया है। बैठक में सभी जन प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि मतदेय स्थलों का प्रस्ताव आयोग के अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।
बैठक में राजनैतिक दलों के जिला महामंत्री भाजपा मनोज वर्मा, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष तिलक राम मौर्य, बसपा जिला कार्यालय प्रभारी/जिला संयोजक मुस्तफा अली, जिला सहायक सचिव भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी सम्पूर्णानन्द बागी, सपा विधानसभा क्षेत्र बीकापुर प्रभारी कृष्ण कुमार पटेल, सीपीएम सीताराम वर्मा, विधायक राम चंदर यादव के प्रतिनिधि शशि यादव के अलावा साथ मुख्य राजस्व अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरुषोेत्तम दास गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर, रुदौली, मिल्कीपुर, सोहावल एवं तहसीलदार बीकापुर मौजूद रहे।
भारत निर्वाचन आयोग से अर्हता तिथि 01 जनवरी 2022 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 01नवम्बर 2021 को आलेख्य प्रकाशन के साथ शुरू होगा। आलेख्य प्रकाशन की तिथि से 30 नवंबर 2021 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 20 दिसंबर 2021 तक करते हुये पांच जनवरी 2022 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
इस सम्बंध में सभी जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि वे अपनी पार्टी के बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति आयोग के निर्देशानुसार अनिवार्य रूप से कर लें और इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करें। डीएम ने निर्देश दिया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के प्रारम्भ होने के पूर्व तत्काल सभी बीएलओ की 20-25 की संख्या में समीक्षा बैठक आहूत करें और उन्हें निर्देशित करें कि वे अगले दिने से अपने क्षेत्र में घर-घर सत्यापन करते हुये उनके मतदेय स्थलों से सम्बंधित जेण्डर रेशियो/ईपी रेशियों की जानकारी प्रदान करे। बीएलओ से किए गए सत्यापन का पर्यवेक्षण सम्बन्धित लेखपाल/सुपरवाइजरों से प्रतिदिन किया जायगा।