फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ban on Adipurush film, saints raised their demand

आदिपुरुष फिल्म पर लगे बैन, संतों ने उठाई मांग

Fri, 07 Oct 2022 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ban on Adipurush film, saints raised their demand
अयोध्या। फिल्म आदिपुरुष के टीजर को लेकर उठे विवाद के बीच श्रीरामलला के मुख्य पुजारी समेत अयोध्या के संतों ने फिल्म पर बैन लगाने की मांग उठाई है। टीजर में भगवान राम, हनुमान व रावण के कथित गलत चित्रण को लेकर संतों में रोष है।
विज्ञापन

संतों ने कहा हे कि सनातन धर्म संस्कृति के साथ छेड़छाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिल्म का टीजर दो अक्तूबर को अयोध्या में लांच हुआ था।
रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि फिल्म बनाना कोई अपराध नहीं है, लेकिन सुर्खियों में लाने के लिए जानबूझकर विवाद पैदा करने के लिए फिल्म नहीं बनानी चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि सनातन धर्म संस्कृति से छेड़छाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महंत रामभूषण दास कृपालु ने कहा कि हिंदू धर्म पर फिल्म बनाने वालों को पहले संस्कृति का ज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनातन धर्म के देवी-देवताओं का लगातार अपमान किया जा रहा है, इस पर जल्द रोक न लगी तो संत समाज को आंदोलित होना पड़ेगा। जगद्गुरु रत्नेश प्रपन्नाचार्य ने कहा कि न स्वर्ण मुकुट, न कान में कुंडल आदिपुरुष का रावण शिव भक्त नहीं चंगेज खां, बाबर का भक्त लग रहा है। भारतीय आस्था और शास्त्रीय अवधारणाओं को मटियामेट करने का प्रयास आदिपुरुष है। इस पर तत्काल बैन लगना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed