{"_id":"65104f93ae98d4b057037a70","slug":"ayodhya-will-be-decorated-with-50-film-artistes-in-ramlila-to-be-held-between-14-to-24-october-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 फिल्मी कलाकारों से सजेगी अयोध्या : 14 से 24 अक्तूबर के बीच होने वाली रामलीला के लिए विधि-विधान से हुआ पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 फिल्मी कलाकारों से सजेगी अयोध्या : 14 से 24 अक्तूबर के बीच होने वाली रामलीला के लिए विधि-विधान से हुआ पूजन
Sun, 24 Sep 2023 08:32 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 24 Sep 2023 08:32 PM IST
सार
फिल्मी कलाकारों की रामलीला के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम रविवार को नयाघाट स्थित रामकथा पार्क में हुआ। इस बार फिल्मी कलाकारों की रामलीला में करीब 50 फिल्मी कलाकार विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
अयोध्या की रामलीला में प्रस्तुति देते कलाकार (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फिल्मी कलाकारों की रामलीला के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम रविवार को नयाघाट स्थित रामकथा पार्क में हुआ। इस बार फिल्मी कलाकारों की रामलीला में करीब 50 फिल्मी कलाकार विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विधि-विधानपूर्वक भूमिपूजन के बाद सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि फिल्मी रामलीला के जरिए पूरे विश्व में रामकथा का प्रचार-प्रसार हो रहा है। नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या की रामलीला के जरिए रामलीला मंचन को नया आयाम मिल रहा है। रामलीला में पूनम ढिल्लो, रजा मुराद, भाग्यश्री, रविकिशन, गजेंद्र चौहान, अवतार गिल, राहुल बूचर, अमिता नागिया समेत अन्य कई बड़े कलाकार विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे। रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि रामलीला का मंचन 14 से 24 अक्तूबर के बीच शाम सात बजे से रात 10 बजे तक होगा। सेटेलाइट चैनलों व सोशल मीडिया व दूरदर्शन के जरिए रामलीला का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जगद्गुरू रामदिनेशाचार्य, महंत जनार्दन दास, अपर नगर आयुक्त अरूण गुप्ता, रामलीला कमेटी के महासचिव शुभम मलिक, राकेश बिंदल, प्रदीप अग्रवाल,करण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन