फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Ram Mandir: Champat Rai said, 50 percent complete construction of Ram temple

Ayodhya Ram Mandir: चंपत राय बोले- राम मंदिर का निर्माण 50 फीसदी पूरा, जनवरी 2024 से भक्त कर सकेंगे दर्शन

Tue, 25 Oct 2022 05:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 25 Oct 2022 05:57 PM IST
सार

ट्रस्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर जगदीश ऑफले ने बताया कि भक्तों को गर्भ गृह में 30 फीट दूर से रामलला का दर्शन प्राप्त हो सकेगा। मंदिर में भक्तों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मंदिर के प्रथम तल में राम दरबार की स्थापना की जाएगी।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Champat Rai said, 50 percent complete construction of Ram temple
राम मंदिर निर्माण कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री राम जन्मभूमि में राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। मंदिर का अब तक 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंगलवार को पत्रकारों को राम जन्मभूमि परिसर में बुला कर मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया। ट्रस्ट का कहना है कि 2024 के अंत तक राम मंदिर का भूतल व प्रथम तल भी तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन


श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया की नागर शैली में बन रहे अष्टकोणीय श्री राम मंदिर का अब तक 45 से 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि मंदिर का नृत्य मंडप, गूढ़ मंडप और महापीठ तैयार हो चुकी है। गर्भगृह का काम भी 30% पूरा हो चुका है। गर्भ ग्रह में बंसी पहाड़पुर के पत्थरों की 7 लेयर डाली जा चुकी है। तूने बताया कि जल्द ही राम मंदिर के परकोटे का भी काम शुरू होने वाला है। परकोटा राम मंदिर से 27 मीटर दूर मंदिर के चारों तरफ निर्मित किया जाएगा। जिसकी लंबाई 800 मीटर होगी परकोटा 14 फीट चौड़ा होगा।

विज्ञापन

 

परकोटे के भीतर यात्रियों के लिए कई सुविधाएं भी विकसित करने की योजना है। चंपत राय ने बताया कि परकोटे में छह और मंदिर बनाए जाएंगे। परकोटे में विष्णु पंचायतन की भी स्थापना की जाएगी।  मंदिर के चारों कोनों पर गणेश जी, शिव जी ,माता दुर्गा व शिव जी की मंदिर बनाया जाएगा। मंदिर के आग्नेय कोण पर हनुमान जी का मंदिर बनेगा। मंदिर के पश्चिम दिशा में रसोई होगी जिसमें अन्नपूर्णा का मंदिर स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रस्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर जगदीश ऑफले ने बताया कि भक्तों को गर्भ गृह में 30 फीट दूर से रामलला का दर्शन प्राप्त हो सकेगा। मंदिर में भक्तों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मंदिर के प्रथम तल में राम दरबार की स्थापना की जाएगी। जबकि मंदिर के दूसरे तल में को अभी खाली छोड़ा गया है। यहां क्या होगा इसको लेकर ट्रस्ट संतों से राय ले रहा है। मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर निर्माण की प्रगति देखने दीपोत्सव में पहुंचे थे उन्हें मंदिर निर्माण की प्रत्येक गतिविधि से अवगत कराया गया है। वे पूरी तरीके से संतुष्ट दिखे और मंदिर में भक्तों के लिए सुविधाएं विकसित करने पर उन्होंने जोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed