{"_id":"64f3ed243fb8febc94032c98","slug":"ayodhya-ram-mandir-375-families-are-being-identified-for-hospitality-of-ram-devotees-2023-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रामभक्तों की आवभगत के लिए चिह्नित किए जा रहे 375 परिवार, चार श्रेणियों में बांटे जाएंगे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रामभक्तों की आवभगत के लिए चिह्नित किए जा रहे 375 परिवार, चार श्रेणियों में बांटे जाएंगे भक्त
Sun, 03 Sep 2023 09:27 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Sep 2023 09:27 AM IST
सार
रामलला की प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के सभी लोग साक्षी बन सकें इसकी तैयारी जोरों पर है। देश के पांच लाख गांवों में महोत्सव के लाइव प्रसारण की योजना बन रही है। वहीं हर शहरवासी भी इस महोत्सव का साक्षी बन सकेगा।
विज्ञापन
Ram mandir construction
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में करीब पांच लाख भक्तों के अयोध्या आने की संभावना है। ट्रस्ट अयोध्या आने वाले भक्तों के रहने-खाने सहित अन्य व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में संघ 375 परिवारों को चिह्नित कर रहा है, जहां रामभक्तों के रुकने व भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
एक परिवार में दो से तीन भक्तों को रोका जाएगा। ट्रस्ट भक्तों को चार श्रेणियों में बांटकर व्यवस्था करने में जुटा हुआ है। पहली तरह के भक्त वह होंगे जो होटलों, धर्मशालाओं आदि में रुकेंगे। दूसरी तरह के भक्त वह होंगे जो अपने गुरु स्थानों, मठ-मंदिरों में रुकेंगे।
तीसरी तरह के भक्तों की श्रेणी में वे शामिल हैं जो सुबह आएंगे और शाम को चले जाएंगें। जबकि चौथी श्रेणी के भक्त वे होंगे जिनके पास रहने-खाने के इंतजाम नहीं होंगें।
विज्ञापन
साकेत भवन का लौटेगा वैभव
राममंदिर निर्माण के साथ ही रामनगरी के प्राचीन मंदिरों को भी संवारा जाएगा। इसी क्रम में महाराजा इंटर कालेज के समीप स्थित 100 साल पुराने साकेत भवन का भी गौरव लौटने जा रहा है।

पांच लाख गांवों में होगा प्राण प्रतिष्ठा का प्रसारण
रामलला की प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के सभी लोग साक्षी बन सकें इसकी तैयारी जोरों पर है। देश के पांच लाख गांवों में महोत्सव के लाइव प्रसारण की योजना बन रही है। वहीं हर शहरवासी भी इस महोत्सव का साक्षी बन सकेगा। शहर में करीब प्रमुख 100 स्थानों पर बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर लाइव प्रसारण किया जाएगा।