फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya News : First ate cashew nuts and almonds, then crossed lakhs of jewelery and cash

Ayodhya News : पहले काजू बादाम खाया फिर लाखों का जेवरात व नकदी किया पार

Wed, 13 Jul 2022 05:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 13 Jul 2022 05:51 PM IST
सार

चोरों ने सो रहे मकान मालिक के सिरहाने रखी तकिया के नीचे से चाभी निकाली और आलमारी खोली। पहले जी भरकर आलमारी में रखा काजू-बादाम खाया, उसके बाद करीब दस लाख के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन

विस्तार

घर में घुसे बेखौफ चोरों ने सो रहे मकान मालिक के सिरहाने रखी तकिया के नीचे से चाभी निकाली और आलमारी खोली। पहले जी भरकर आलमारी में रखा काजू-बादाम खाया, उसके बाद करीब दस लाख के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकरी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची खंडासा पुलिस समेत फ्रिंगर एक्सपर्ट व डॉग स्कवॉयड ने घटनास्थल की जांच की।

विज्ञापन


मंगलवार की रात्रि में थाना खंडासा क्षेत्र के ग्राम बकचुना पूरेझाऊ मिश्र निवासी श्रवण कुमार अपने परिजन के साथ छत पर सोए हुए थे। रात में मौका पाकर चोर मकान के अंदर घुस गए। चोरों ने चुपके से श्रवण कुमार के तकिफ़ये के नीचे रखी चाभी निकाल ली और कमरे का ताला खोलकर उसमें रखी आलमारी भी खोली। चोरों ने पहले आलमारी में रखा काजू-बादाम खाया, उसके बाद जेवरात व नगदी से भरा बैग समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरों ने इस घटना की इस तरह अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


सुबह होने पर जब परिजन जागे और अंदर गए तो देखा कि अलमारी खुली है तथा जेवरात व नकदी के साथ अन्य सामान गायब है। चोरी की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए लोगों से पूछताछ की। श्रवण कुमार ने बताया कि चोर जेवरात व नकदी सहित लगभग दस लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि फ्रिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्कवॉयड की टीम ने जांच की है। चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed