फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya News : After Deepotsav, people gathered to loot oil on Ram's foot

Ayodhya News : दीपोत्सव के बाद राम की पैड़ी पर तेल लूटने के लिए उमड़े लोग

Mon, 24 Oct 2022 06:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 24 Oct 2022 06:18 PM IST
सार

37 घाटों पर जब दीया बुझा, तो लोग डिब्बे लेकर पहुंच गए। सरसों के तेल को डिब्बे में भरते दिखे। उनका कहना है कि सरसों का तेल 200 रुपये लीटर है और यहां मुफ्त मिल रहा है। इसलिए ले जा रहे हैं। इसी तेल से दीपावली मनाएंगे।
 

विज्ञापन
Ayodhya News : After Deepotsav, people gathered to loot oil on Ram's foot
दीपोत्सव के बाद तेल बटोरते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपोत्सव में राम नगरी में एक बार फिर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। 23 अक्तूबर को राम की पैड़ी पर 15 लाख 76 हजार दीए जलाकर नया विश्व रिकार्ड बनाया गया इस बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दीपोत्सव के साक्षी रहे। वहीं जैसे ही दीये बुझे तो तुरंत ही दियो का तेल लूटने के लिए होड़ मच गई। आस-पास रहने वाले गरीब तबके के लोग जले हुए सरसों के तेल को डिब्बे में बटोरते दिखाई दिए।

विज्ञापन


दीपोत्सव में 60 हजार लीटर सरसों का तेल 15 लाख से ज्यादा दीयों में भरा गया। 37 घाटों पर जब दीये बुझ गए तो लोग डिब्बे लेकर पहुंच गए। सरसों के तेल को डिब्बे में भरते दिखे। उनका कहना है कि सरसों का तेल 200 रुपये लीटर है और यहां मुफ्त मिल रहा है। इसलिए ले जा रहे हैं। इसी तेल से दीपावली मनाएंगे।
विज्ञापन


इनमें बच्चे, महिला, युवक, बुजुर्ग हर कोई तेल बटोरते दिखाई दिए। ये लोग घंटों तक दीयों से तेल निकालकर बोतल, बर्तन, डिब्बों में इकट्ठा कर रहे थे। तेल इकट्ठा करने में इन सब में होड़ लगी थी कि कहीं पुलिस इन्हें रोक न दे। उन लोगों का यही कहना था कि जल्दी से तेल भर लें, नहीं तो पुलिस भगा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed