{"_id":"61b8ea762bf92073f33d620a","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko608961162","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम एयरपोर्ट से रामजन्मभूमि तक सज गई अयोध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम एयरपोर्ट से रामजन्मभूमि तक सज गई अयोध्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। बाबा विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्रियों के अयोध्या आगमन की तैयारियों में प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। काशी से भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे अयोध्या पहुंच रहे हैं। शिव की नगरी में आस्था अर्पित करने के बाद ये मुख्यमंत्री श्रीराम की नगरी में दर्शन-पूजन करेंगें। 12 राज्यों की सरकार के भव्य स्वागत के लिए श्रीराम एयरपोर्ट से श्रीरामजन्मभूमि तक को सजाया जा रहा है। प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने अयोध्या में डेरा डाल दिया है। मंगलवार को वह दिनभर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ मंथन करते रहे।
मुख्यमंत्रियों व उपमुख्यमंत्रियों के लिए हनुमानगढ़ी सहित रामलला के पूजन-अर्चन व सरयू घाट पर आरती के खास इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, आईजी कवींद्र सिंह, डीएम नितिश कुमार, एसएसपी शैलेश पांडेय के साथ एयरपोर्ट, रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी व सरयू घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा का खाका खींचा। मुख्यमंत्रियों व उनके परिवार के लिए पंचशील होटल में कमरे बुक किए गए हैं। कार्यक्रम के अनुसार सभी मुख्यमंत्री बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। इसके बाद उन्हें अयोध्या भ्रमण कराया जाएगा।
फिर हनुमानगढ़ी, कनक भवन में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है। दोपहर दो बजे सभी मुख्यमंत्री रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। यहां भी उनके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी मुख्यमंत्रियों को राम मंदिर निर्माण भी दिखाया जाएगा। एलएंडटी के इंजीनियर उन्हें प्रगति से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
मंदिर निर्माण स्थल के पास टेंट लगाकर मुख्यमंत्रियों के निर्माण कार्य देखने के लिए व्यवस्था की जा रही है। सरयू घाट पर आरती के खास इंतजाम किए जा रहे हैं। घास को सजाने का काम जोरों पर चल रहा हैँ। यह भी तैयारी है कि सभी मुख्यमंत्रियों को एक साथ आरती कराई जाए। साथ ही एयरपोर्ट से लेकर नयाघाट व रामजन्मभूमि मार्ग को होर्डिंग से सजाया जा रहा है। प्रमुख सचिव आला अधिकारियों के साथ दिन भर सुरक्षा को लेकर ब्रीफिंग करने में जुटे रहे।