फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

श्रीराम मंदिर की भव्यता से नहीं होगा कोई समझौता: हिंदू महासभा

Sun, 20 Dec 2020 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
रामलला को सोने का चबूतरा समर्पित करेगी हिंदू महासभा
विज्ञापन

-अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में जुटे 29 प्रदेशों के प्रतिनिधि
फोटो-25
अयोध्या। अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को मानस भवन में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता व प्रभु श्रीराम सेवा संस्थान की चेयर पर्सन साध्वी पूनम अग्रवाल के सानिध्य में हुई। बैठक में उपस्थित 29 प्रदेशों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि हिंदू महासभा मंदिर निर्माण की भव्यता से कोई समझौता नहीं करना चाहती।

रविंद्र ने कहा कि किसान आंदोलन को अलगाववादी ताकतों द्वारा हाइजैक किया गया जो कि देेेेश के लिए अशुभ है। बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित प्रभु श्रीराम सेवा संस्थान की चेयरपर्सन साध्वी पूनम अग्रवाल ने राम मंदिर में भगवान रामलला के आसन हेतु सोने का चबूतरा अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा समर्पित करने की घोषणा की। बैठक में राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव पारित किए गए। मंच संचालन राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य विजय प्रकाश मानव ने किया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आत्माराम तिवारी, संजय शर्मा, स्वामी करपात्री, दिल्ली अध्यक्ष विजेंद्र सिंह सहित देश के कोने-कोने से 80 प्रतिनिधि उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में उत्तर प्रदेश हिंदू महासभा का अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सभी सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करने, किसान आयोग के गठन सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी शिवपूजन दीक्षित, जिलाध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र, बबीता यादव, आरती यादव, रजनी सिंह, रेनू सिंह, भानु प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed