फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

कोहरा व गलन से जनजीवन बेहाल

Sun, 20 Dec 2020 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
3.5 डिग्री पहुंचा पारा, ठंड से जनजीवन बेहाल
विज्ञापन

- पछुआ हवाओं से छूट रही कंपकंपी, घने कोहरे से दस मीटर ही रही दृश्यता
फोटो-5 से 8
अयोध्या। घने कोहरे व पछुआ हवाओं से बढ़ी गलन और हाड़कंपाऊं ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है। पछुआ हवाओं की वजह से लोगों के कंपकंपी छूट रही है। रविवार को तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तो आमजन सहित पशु-पक्षी भी बेहाल हो गए। मौसम विभाग ने अभी ठंड से निजात नहीं मिलने की संभावना जताई है।
जिले में तीन दिन से भीषण शीतलहर का प्रकोप है। शनिवार देर रात से कोहरा पड़ने लगा। सुबह लोग उठे तो घर के आसपास व खेत, खलिहान आदि कोहरे की सफेद चादर से लिपटे नजर आए। घने कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम रही। हाइवे सहित प्रमुख मार्गों पर छोटे-बड़े सभी वाहन हेडलाइट जलाए रेंगते नजर आए। ग्रामीण इलाकों में कोहरे का प्रकोप सर्वाधिक देखा गया और दृश्यता अधिकतम 10 मीटर तक रही। रविवार होने के कारण नौकरीपेशा लोगों को तो सहूलियत रही, लेकिन दिहाड़ी मजदूर कांपते हुए घर से निकलने को मजबूर हुए। थोड़ी दूर चलने पर ही ओस की बूंदों से सिर से पांव तक लोग भीग गए और ठंड दूर करने के लिए अलाव खोजते नजर आए। मगर जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से अभी तक सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था न होने से समस्याएं और बढ़ गईं। मजबूरी में लोग पन्नी, कागज, दफ्ती व खरपतवार आदि जलाकर आग सेंकते देखे गए।
विज्ञापन

2.1 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली उत्तरी-पश्चिमी हवाओं से रविवार को तापमान में और गिरावट देखी गई है। दिन का तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 17.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 3.5 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। सापेक्षिक आर्द्रता बढ़कर शत-प्रतिशत हो गई है। जबकि न्यूनतम आर्द्रता 40 प्रतिशत रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग ने अभी ठंड से निजात न मिलने की आशंका जताई है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में आंशिक बादल छाए रहने के साथ-साथ सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। हवा सामान्य गति से चलने की उम्मीद है, जिससे अभी ठंड से राहत मिलने के आसार प्रतीत नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed