फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

अवाम का सिनेमा इस वर्ष डिजिटल प्लेटफार्म पर

Mon, 14 Dec 2020 05:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। अयोध्या फिल्मफेस्टिवल द्वारा आयोजित अवाम का सिनेमा इस बार कोरोना वायरस संक्रमण के खतरों के बीच ऑनलाइन प्लेटफार्म पर ही आयोजित होगा। इसका आयोजन 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक होगा। फिल्मों का मेला देखने के लिए डिजिटल रूप से देश विदेश से लोग जुड़ेंगे। साझी संस्कृति के विरासत की नगरी अयोध्या में अशफाक, बिस्मिल जैसे क्रांतिवीरों को समर्पित यह आयोजन लगातार चौदह वर्ष से आयोजित होता रहा है।
विज्ञापन

अयोध्या फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक शाह आलम ने बताया कि कोरोना वायरस के खतरों की वजह से आयोजन को आनलाइन संचालित करने की रणनीति तय हुई थी। अब आयोजन को अमलीजामा पहनाने के लिए 15 दिसंबर से पूर्व के वर्षों की भांति फिलमों का मेला धर्म नगरी अयोध्या में लगेगा और देश विदेश से आयोजन से जुड़कर लोग वैश्विक आयोजन का हिस्सा बनेंगे। बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए टीम यूट्यूब पर फिल्में फ्री स्ट्रीम कर रहे हैं। पांच दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान फिल्मों को एक यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि दर्शकों को इससे जुडने के लिए खुद को प्लेटफार्म पर रजिस्टर करना होगा और फिल्में देखने के लिए चैनल पर सदस्यता लेनी होगी।
विज्ञापन

14वां अयोध्या फिल्म फेस्टिवल के चेयरमैन प्रो. मोहन दास ने कहा कि एक अंतहीन बदलते क्षितिज पर नए अनुभवों का सामना करते हुए एक सामूहिक भावना और ऊर्जा का एक सुंदर चलचित्र ही अयोध्या फिल्म समारोह की सफलता रही है। इस बार कोरोना संक्रमण के खतरों के बीच भी आयोजन रद नहीं हो रहा है और मंच फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों को हमेशा की तरह ही मिलता रहेगा। आयोजन के दौरान फीचर फिल्में, शॉर्ट फिल्मों के साथ-साथ डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed