{"_id":"5fd5fc828ebc3e3b89071149","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko554555783","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से घूमने निकली छात्राएं बनारस में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से घूमने निकली छात्राएं बनारस में मिली
विज्ञापन
पूरा बाजार। थाना महाराजगंज क्षेत्र के एक गांव से 11 दिसंबर की सुबह कोचिंग के लिए निकली कक्षा-9 की दो छात्राएं संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। मामले में परिवारीजनों ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच दोनों छात्राएं शनिवार रात पुलिस को बनारस में मिली। दोनों किशोरियों ने पुलिस को बताया कि वह घर से घूमने के लिए निकली थीं।
11 दिसंबर की सुबह थाना महराजगंज क्षेत्र के एक गांव की कक्षा-9 में पढ़ने वाली दो छात्राएं एक साथ कोचिंग पढ़ने के लिए मया बाजार गईं थीं। देर शाम तक दोनों के न लौटने पर उनकी काफी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद दोनों के परिवारीजनों ने थाना महराजगंज में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी वीरेंद्र राय ने बताया कि दोनों में एक छात्रा ने मोबाइल फोन रखा था, जो स्विच ऑफ बता रहा था। फोन को सर्विलांस पर लगाया गया था।
शनिवार को उनकी लोकेशन बनारस में दिखी। इस आधार पर एसआई वीरेंद्र पाल, चंद्रशेखर यादव व महिला आरक्षी कल्पना अग्निहोत्री को बनारस भेजा गया। जहां दोनों छात्राएं बनारस रेलवे स्टेशन पर मिल गईं। थाना प्रभारी के अनुसार पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि वह घूूमने के लिए निकली थीं, ट्रेन से वह लखनऊ गईं, उसके बाद बनारस पहुंच गईं। बताया कि मामले में दोनों के अपहरण का केस दर्ज किया गया था।