फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

कार्यकर्ताओं समेत सपा राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद लिए गए हिरासत में, छोड़े गए

Mon, 07 Dec 2020 06:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
मिल्कीपुर। किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने मिल्कीपुर के पांच नंबर चौराहे पर प्रदर्शन किया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद के साथ कार्यकर्ताओं ने पांच नंबर चौराहा से इनायतनगर से कदनपुर किसान यात्रा के बाद किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मिल्कीपुर क्षेत्र के सैकड़ों किसान व समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय महासचिव किसान यात्रा कर रहे थे। किसान यात्रा करते हुए कदनपुर गांव की तरफ जा रहे थे कि मिल्कीपुर उप जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर कोमल प्रसाद मिश्रा व इनायतनगर थाने के इंस्पेक्टर विजय सेन सिंह भारी पुलिस बल के साथ उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और किसान यात्रा करने को समाप्त करने के लिए कहने लगे।
विज्ञापन

जिस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच काफी धक्का-मुक्की हुई। काफी जद्दोजहद के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद को उनके सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में ले लिया गया। उन्हें इनायतनगर थाने लाया गया। देरशाम उनको छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों विरोधी जो कानून लाई है जब तक उसको वापस नहीं ले लेती तब तक समाजवादी पार्टी किसानों के साथ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने का काम करेगी। किसान यात्रा में मुख्य मदन यादव, आजाद सिंह, अनुराग सिंह, बख्तियार खान, विधानसभा अध्यक्ष पृथ्वीराज यादव, सुभाष रावत, अनिल यादव, कांशीराम पाल, प्रदीप यादव, राम दुलारे यादव, राजितराम बकौली, राजाराम नेता, सुजीत यादव, राम सागर यादव ,गुलाब यादव, रईस खान अनुराग सिंह, अमन यादव लवलेश पांडे, केशव राम तिवारी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed