फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

युवक के खिलाफ अश्लील हरकत करने का आरोप, रिपोर्ट

Thu, 03 Dec 2020 05:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
बीकापुर। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अश्लील हरकत और गाली गलौज करने की धारा में केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित युवती ने एसएसपी से शिकायत की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके घर के पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी छोटी बहन के ऊपर खराब नजर रखता है। आए दिन अश्लील हरकत किया करता है। स्थानीय कोतवाली में कई बार पूर्व में शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी का मामा पुलिस विभाग में होने के कारण स्थानीय पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। बीते 14 नवंबर की शाम को उसने फिर ऐसी हरकत की।
विज्ञापन

शिकायत की खबर पर उल्टा उनके और उनके नाबालिग भाई के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप है। मांग उठाई कि मामले की जांच किसी अन्य सुरक्षा एजेंसी से कराई जाए। न्याय न मिलने पर वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाएगी। प्रभारी कोतवाली एसएसआई वीर सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध धारा 354 एवं 504 आईपीसी में केस दर्ज करके विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed