फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

हादसे का सबब बन सकतीं ओवरलोड गन्ना की ट्रालियां

Wed, 25 Nov 2020 07:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
भेलसर। रुदौली क्षेत्र की सडक़ो ंपर ओवरलोडिंग रोकने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। यहां ट्रक, ट्रॉला, ट्रैक्टर-ट्रॉली में ओवरलोड गन्ना भरकर ढोया जा रहा है, जो राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। खास बात यह कि ज्यादातर ट्रॉला व ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना परमिट के चल रहे हैं। वहीं, पुलिस और परिवहन विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

रौजागांव चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र बुधवार से शुरू हो गया है। किसान अपना गन्ना ट्रैक्टर-ट्रॉली से रौजागांव चीनी मिल को ले जा रहे हैं। वहीं किराए पर चलने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली में ओवरलोड गन्ना भरा जा रहा है। इन वाहनों के चालक ज्यादा मुनाफा के चलते ट्रॉली में ओवरलोड गन्ना भरवाते हैं। जब ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली सडक़ पर चलते हैं तो बगल से गुजरने वाले राहगीरों की सांसें अटक जाती हैं। क्षमता से ज्यादा गन्ना भरा होने के कारण कभी-कभी ट्रैक्टर आगे से उठ जाता है। जिससे हादसे की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

बिना रेडियम रिफ्लेक्टर के रात मे दौड़ रही गन्ना की ट्रॉलियां
तराई में कोहरे की चादर चढ़ने लगी है। घने कोहरे के बीच बिना रेडियम रिफ्लेक्टर के सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां व ट्रॉला दौड़ रहे हैं। यातायात माह में पुलिस प्रशासन व स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर व चमकीला पेंट लगाकर वाहन चालकों को दुर्घटना से बचाव के तरीके बताए गए हैं। इसके बावजूद वाहन चालक रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने को लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी चीनी मिल में पेराई सत्र शुरु हुआ है। जल्द ही अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. धर्मेंद्र यादव, सीओ रुदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed