फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

तीन राइस मिल मालिकों से एक करोड़ चार लाख बकाया वसूली का नोटिस

Wed, 25 Nov 2020 07:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
भेलसर। रुदौली क्षेत्र की तीन राइस मिल मालिकों ने खाद्य विभाग का 1 करोड़ 4 लाख रुपये का चावल बकाया है। नोटिस जारी होने के बाद भी संबंधित राइस मिलरों पर कोई असर नहीं हुआ। वर्षों बाद भी चावल की रिकवरी नहीं हुई। नोटिस देने के बाद भी बकाया जमा न करने पर उनके खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी की गई है। अब उक्त धनराशि की वसूली तहसील प्रशासन करेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2013 से 17 के मध्य राइस मिलर्स मालिकों ने धान से चावल तैयार करने के बाद विपणन विभाग को नहीं लौटाया। रुदौली तहसील क्षेत्र के राजकीय क्रय केंद्रों पर हुई धान खरीद करने के बाद उसे कुटाई करने के लिए राइस मिलर्स को दे दिया गया था। इसके बदले राइस मिलर को चावल तैयार करने की कीमत दी जाती है। चावल तैयार हो जाने के बाद विपणन विभाग इसे एफसीआई को सौंप देता है। नवंबर से फरवरी के बीच विपणन विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष क्रय केंद्रों पर किसानों से खरीदा गया धान रुदौली के चिह्नित राइस मिलर्स को चावल बनाने के लिए धान को उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन

एसएमआई रुदौली विनोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि रुदौली के तीन राइस मिलरों पर विभाग का करीब एक करोड़ चार लाख रुपया बकाया है। जिसमें शर्मा राईस मिल पर 54 लाख, कंचन राइस मिल पर 25 लाख व हाजी साबिर राइस मिल पर 25 लाख रुपये बकाया हैं। इस पर अब विभाग ने सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है। संबंधित के खिलाफ आरसी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed