{"_id":"5fbe63568ebc3e9be27da9d9","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5516858120","type":"story","status":"publish","title_hn":"रौजागांव चीनी मिल में गन्ना पेराई का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रौजागांव चीनी मिल में गन्ना पेराई का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलसरांय। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड यूनिट रौजागांव में वैदिक मंत्रोचार के साथ बुधवार को पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ। अयोध्या से आए आचार्य पंडित रामोज चतुर्वेदी की नेतृत्व में अन्य वैदिक विद्वानों द्वारा पूजा पाठ संपन्न कराया गया। मुख्य यजमान की भूमिका इकाई प्रमुख निष्काम गुप्ता ने निभाई। महाप्रबंधक गन्ना ने ट्रॉली से गन्ना लाने वाले किसानों को कंबल देकर सम्मानित किया।
इकाई प्रमुख निष्काम गुप्ता ने बताया कि मंगलवार से सभी वाह्य क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीद शुरू कर दी गई है। बुधवार से मिल गेट पर गन्ने की खरीद शुरू कर दी गई है। गन्ना इकट्ठा होने के उपरांत पेराई का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। बताया कि पेराई सत्र 2020-21 में कोरोना महामारी को देखते हुए हाईटेक व्यवस्था की गई है, जिसमें गन्ना कृषकों के मोबाइल पर प्राप्त एसएमएस से गन्ना पर्ची की तौल की जाएगी। बताया कि कृषक भाई अपने गन्ना पर्ची का एसएमएस प्राप्त किए बिना गन्ने की कटाई कदापि न करे।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रुदौली डॉ. धर्मेंद्र यादव, तहसीलदार प्रज्ञा सिंह, जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय सिंह, चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना इकबाल सिंह, अतिरिक्त महाप्रबंधक यांत्रिकी मनोज त्रिपाठी, कारखाना प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह, अतिरिक्त महाप्रबंधक उत्पादन पंकज शाही, सहायक महाप्रबंधक वाणिज्य राजीव श्रीवास्तव समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी व किसान भाई मौजूद रहे।