फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

चौदह कोसी परिक्रमार्थियों से पटा सरयू घाट

Sun, 22 Nov 2020 08:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। रामनगरी में 14 कोसी परिक्रमा के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रशासन के तमाम दावों को धता बताते हुए बड़ी संख्या में श्रद्घालु सरयू तट पर पहुंच चुकें हैं। देर रात्रि में यह श्रद्घालु शुभ मुहूर्त के साथ परिक्रमा शुरू करेंगे। प्रशासन के इतंजाम देर शाम तक नाकाफी रहे, परिक्रमा मार्ग पर पैचिंग कार्य उखड़ने के बावजूद उन पर बालू तक नहीं डाला गया है। साथ ही परिक्रमा पथ पर लाइट के इंतजाम भी पर्याप्त नहीं है। इस सबके बावजूद सरयू घाट पर श्रद्घालुओं की भीड़ रात गहराने के साथ बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासन ने कोविड-19 के चलते बाहरी जनपदों के श्रद्घालुओं के आवागमन पर रोक लगा दी है। लेकिन शहर के सभी इंट्री द्वार पर पैदल तमाम लोग अंदर दाखिल होते रहे। सिर्फ बाहर के गाड़ियों में भरकर आने वालों को सख्ती से रोका जाता रहा। देर शाम तक अयोध्या का सरयू घाट श्रद्घालुओं से पट गया है। साथ ही लगातार श्रद्घालुओं का आना जारी है। तमाम परिक्रमा करने आए श्रद्घालु बाहरी जनपद गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, बाराबंकी समेत अन्य जिलों के हैं। श्रद्घालुओं ने बताया है कि देर रात्रि या भोर में सरयू स्नान के बाद परिक्रमा उठाएंगे।
विज्ञापन

सीन एक
समय शाम 5:30 बजे
फोटो नंबर 41
यह शहर के लखनऊ-अयोध्या बाईपास पर स्थित सहादतगंज बाईपास है। यहां से मात्र आधा किमी की दूरी पर 14 कोसी परिक्रमा मार्ग है। यहां से दिनभर वाहनों का आवागमन शहर में बना रहा। देर शाम को भी गाड़ियां व लोग बे-रोकटोक अंदर आते रहे। इतना अवश्य है कि बाहरी वाहनों से पूछताछ अवश्य की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन दो
समय शाम 5:40 मिनट
फोटो नंबर 42
यह शहर का रायबरेली बाईपास है। रविवार की शाम तक यहां लोगों का बेरोक-टोक आना जाना लगा रहा। इस मार्ग से अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली सहित अन्य जनपदों के लोग आते है। इस मुख्य मार्ग पर न तो कोई बैरिकेडिंग लगे और न ही पुलिस का कोई पहरा रहा। लोग बेरोकटोक आते जाते रहे।
सीन तीन
समय शाम 5:45 मिनट
फोटो नंबर 43
यह शहर का प्रयागराज व वाराणसी हाईवे है। यहां की हाल यह रही कि दिनभर वाहनों का आवागमन जारी रहा। यहां भी न तो कोई बैरिकेडिंग। न ही कोई पूछने वाला था। इस ओवरब्रिज के नीचे एक पुलिस बूथ बना है, यह पुलिस बूथ शाम के समय पूरी तरह से बंद रहा।
सीन चार
समय शाम 5:55 मिनट
फोटो नंबर 44
यह शहर के देवकाली बाईपास है। इस मार्ग पर अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ व बलिया के लोगों का आना जाना होता है। यहां दिन भर वाहनों को आवागमन जारी रहा । शाम के समय में किसी प्रकार की कोई रोकटोक नहीं रही। न तो गाड़ियों को चेक किया गया और न ही लोगों से पूछताछ की गई।
सीन पांच
समय शाम 6 बजे
फोटो नंबर 45
यह शहर परिक्रमा मार्ग पर स्थित अयोध्या का बूथ नंबर चार का चौराहा है। यहां शाम के समय कुछ सख्ती जरूर दिखी लेकिन लोगों का आना जाना लगा रहा। वाहनों से पूछताछ करके ही अंदर जाने दिया जा रहा था।
सीन छह
समय शाम 6:10 मिनट
फोटो नंबर 46
यह अयोध्या का बाईपास चौराहा है। यहां सड़क की एक पटरी को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वाहनों के आवागमन पर भी सख्ती बरती जा रही है लेकिन पैदल श्रद्घालु अंदर जा रहे हैं। इसमें अयोध्या ही नहीं बल्कि बाहरी जनपदों के लोग भी शामिल हैं।
सीन सात
समय शाम 6:15 मिनट
फोटो नंबर 47
यह परिक्रमा के लिए कामाख्या धाम से आए श्रद्घालुओं का जत्था है। जत्थे के सदस्य रामउजागिर ने बताया है कि वह अभी सरयू घाट पर जाकर रुकेंगे। सुबह भोर में सरयू स्नान के बाद परिक्रमा उठाएंगे। वह बताते हैं कि पुण्य कार्य के लिए सभी अयोध्या की परिक्रमा करने आए हैं।
सीन आठ
समय शाम 6:20 मिनट
फोटो नंबर 48
यह परिक्रमा करने आए गोंडा का जत्था है। जत्थे के सदस्य आनंद कुमार ने बताया है कि तमाम दिक्कतों के बाद अयोध्या पहुंच सके हैं। वह बताते हैं कि लोरपुर बाईपास से यहां तक आने में बड़ी मुश्किल का समाना करना पड़ा हैं। वह बताते हैं कि शुभ मुहूर्त में परिक्रमा उठाएंगे।
सीन नौ
समय शाम 6:25 मिनट
फोटो नंबर 49
यह बस्ती से बनकटी ब्लाक से आया परिक्रमार्थियों का दल है। दल के सदस्य बहरइची बताते हैं कि बस्ती से यहां तक पहुंचने में कोई विशेष दिक्कत नहीं हुई। बस्ती से बस मिलने के बाद सीधे आकर अयोध्या बाईपास उतरे हैं, अब यहां से सीधे सरयू घाट जाएंगे। सुबह के समय यही से परिक्रमा उठाएंगे।
सीन 10
समय शाम 6:30 मिनट
फोटो नंबर 50
यह अयोध्या स्थित राम की पैड़ी है। शाम के साढ़े छह बजे ही पूरा राम की पैड़ी श्रद्घालुओं से भर गया है। बहुत से लोग खाना बनाने व परिवार के समय व्यतीत कर रहे हैं। बाराबंकी से आए एक श्रद्घालुओं के जत्थे ने बताया है कि कई दिनों से परिक्रमा में जाने की रोक की बातें सामने आ रही थीं। इसी के लिए पहले से अयोध्या पहुंच गए हैं। शुभ मुहूर्त के साथ परिक्रमा शुरू करेंगे।

सीन 11
समय शाम 6:35 मिनट
फोटो नंबर 51
यह गोरखपुर-लखनऊ हाईवे हैं। शाम के समय अयोध्या के समीप हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ है। इसमें कई घंटे तक गाड़ियों की कतार लगी रही। जाम का कारण यह बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में गाड़ियां अयोध्या आ रही हैं लेकिन इसके चलते जाम लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed