फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

नारी जगत की जननी और परिवार की मार्गदर्शक भी : प्रदीप कोरी

Sun, 22 Nov 2020 08:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
मसौधा। वर्तमान परिस्थितियों में नारी शक्ति को जानना बेहद जरूरी है। नारी जगत की जननी भी है और परिवार की मार्गदर्शक भी। यह बात कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रदीप कोरी ने कही। वह रविवार दोपहर बाद मसौधा बाजार स्थित राणी सती मंदिर परिसर में वीरांगना झलकारी बाई कोरी के 190वीं जयंती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जयंती समारोह में प्रतिभाशाली छात्रों और बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ झलकारी बाई के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि न्यास के उपाध्यक्ष डॉ. राम सजीवन कोरी ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई ने सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी सेना से लड़ते हुए शहीद हो कर राष्ट्रीयता का परिचय दिया था। कार्यक्रम का संचालन कर रही समाजसेविका ज्ञानमती कोरी ने कहा कि समाज झलकारी बाई से शिक्षा लेकर साहसी, निडर और देश प्रेमी बनने की सलाह दी। कार्यक्रम में किक बॉक्सिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी नेहा रंजन, सुनिधि कोरी, अवंतिका कोरी, अंतिम कोरी, रिचा व सृष्टि को सम्मानित किया गया। मौके पर समरजीत कोरी, राजकरण, प्रीतम राव, सुनील सेन, राजकुमार वर्मा, मदन कुमार गौतम ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed