फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

कोरियाई दल पहुंचा अयोध्या, अवध विवि के कुलपति संग कई मुद्दों पर की चर्चा

Fri, 06 Nov 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। कोरियाई दल ने शुक्रवार को अयोध्या के रानी हो मेमोरियल का भ्रमण किया। इसके बाद अवध विवि के कुलपति संग वार्ता भी की।
विज्ञापन

द एंबेसी ऑफ रिपब्लिक ऑफ द कोरिया के डायरेक्टर हांग प्योंग के साथ आए कोरियाई दल ने नवनिर्मित कोरियाई पार्क की प्रगति एवं कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र इंडिया का जायजा लिया। इसके बाद डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के साथ वार्ता की।
कोरियाई दल के डायरेक्टर ने कुलपति प्रो. सिंह का एंबेसी ऑफ कोरिया की तरफ से स्वागत किया। इस दौरान विश्वविद्यालय में स्थापित कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के भारत एवं कोरिया के एतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों पर चर्चा हुई। कोरियाई दल के डायरेक्टर ने विश्वविद्यालय में स्थापित कोरियाई सांस्कृतिक एवं भाषा केंद्र की स्थापना पर खुशी जताई और निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कहा कि परिसर में स्थापित कोरियाई केंद्र को हर स्तर से सहयोग प्रदान किया जाएगा। अयोध्या जैसी पावन नगरी में कोरियाई गणराज्य का संबंध दोनों देशों के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता एवं भ्रमण के दौरान विश्वविद्यालय परिसर के कोरियाई भाषा के समन्वयक प्रो. विनोद श्रीवास्तव, कोरियाई अध्ययन केंद्र के परामर्श सदस्य ओमप्रकाश सिंह, एंबेसी ऑफ कोरिया के सुनील रावत, अयोध्या नरेश विमलेंद्र मोहन मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed