{"_id":"5f9c257e8ebc3e9bea14ed93","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5477646154","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिटफंड कंपनी के दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिटफंड कंपनी के दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुचेरा बाजार। इनायत नगर थाने में ठगी के शिकार हुए व्यापारी नेता ने धन दोगुना करने वाली एक कंपनी के 2 लोगों पर धोखाधड़ी सहित गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली इनायतनगर अंतर्गत इनायत नगर बाजार निवासी व्यापारी नेता अरुण कुमार गुप्ता ने कोतवाली इनायत नगर में आई विजन इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड कंपनी के 2 लोगों के विरुद्ध पैसा निवेश कराकर ठगी किए जाने का आरोप लगाया। तहरीर में कहा कि कोतवाली के कुचेरा बाजार स्थित सेवरा मोड़ भदोखरा निवासी रत्नेश कुमार गुप्ता व दिलीप कुमार इनायत नगर बाजार आए और आई विजन इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड कंपनी की जानकारी दी। बताया कि यह कंपनी सोने, चांदी, हीरा, मोती का व्यापार करती है, साथ ही जो निवेशक इस कंपनी में अपना पैसा निवेश करता है उसे 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देती है।
यह कंपनी भारत सरकार द्वारा रजिस्टर्ड है। इन दोनों एजेंटों पर विश्वास कर उन्होंने 2 लाख रुपये अपने नाम व अपनी पत्नी अनीता देवी के नाम एक लाख तथा अपने भाई की पत्नी मीरा देवी पत्नी दुर्गा प्रसाद गुप्ता के नाम एक लाख रुपये उक्त कंपनी में निवेश कर दिया। यही नहीं इनायत नगर बाजार से इस कंपनी में लगभग दर्जनों व्यापारियों व किसानों द्वारा लगभग 50 लाख रुपये निवेश किए गए हैं। निवेश करने का समय समाप्त होने के बाद बीते अगस्त 2020 में गुप्ता ने अपना पैसा वापस प्राप्त करना चाहा तो इन दोनों एजेंटों द्वारा उन्हें पैसा वापस करने के बजाए उनसे बदसलूकी करते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक इनायत नगर विजय सेन सिंह ने बताया कि गुप्ता द्वारा 2 लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर रत्नेश कुमार गुप्ता व दिलीप कुमार निवासी भदोखरा के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। प्रकरण की गहन छानबीन की जा रही है।