फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

डेंगू के डंक से बचने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति

Fri, 30 Oct 2020 07:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
सीन एक- समय शाम के 3 बजकर 10 मिनट
विज्ञापन

फोटो नंबर 22
यह जलकल के सामने से अवधपुरी कॉलोनी के अंदर जाने वाला मार्ग है। यहां नगर निगम की ओर से कूड़ा डंप किया जाता है। मोहल्लों वाले की शिकायत है कि यहां कूड़ा समय पर कभी नहीं उठता है। कई-कई दिनों तक कूड़ा न उठने के कारण चारों ओर बदबू फैल जाती है। मोहल्ले वासियों ने बताया शुक्रवार को चले सफाई अभियान मेें भी पूरी तरह से कूड़ा हटाया नहीं गया, सिर्फ खानापूर्ति की गई है।
सीन दो-समय शाम के 3 बजकर 30 मिनट
फोटो नंबर 24
यह बेनीगंज चौराहे से अवधपुरी कॉलोनी में जाने वाला मार्ग है। यह इलाका शहर के पार्श्व इलाकों में शामिल है। कॉलोनी की पानी की टंकी के ठीक नीचे नगर निगम ने एक बड़ा कूड़ेदान लगा रखा गया। कूड़ेदान के आसपास गंदगी का साम्राज्य है। सामने कई लोगों के लोगों के घर हैं। वार्ड में चले विशेष अभियान के बाद यहां से कूड़े को पूरी तरह से साफ नहीं किया गया। मोहल्लेवासियों का कहना है कि कुछ नगर निगम के सफाई कर्मचारी आए थे और सफाई की खाना पूर्ति करके चले गए।
विज्ञापन

अयोध्या। शहर के डेंगू की बीमारी फैलने के बाद नगर निगम प्रशासन की ओर से एक सप्ताह तक विशेष अभियान के तहत सफाई कार्य किया जाना है। अभियान में मुख्य रूप से नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव, फॉगिंग व सफाई कार्य किया जाना है लेकिन, शुक्रवार को चले अभियान में यह खानापूर्ति के रूप में दिखाई दिया। सुबह के समय निर्धारित नालियों में कहीं एंटी लार्वा का छिड़काव हुअ तो किसी स्थान तक टीम ही नहीं पहुंच पाई। यही हाल फॉगिंग का भी रहा। कहीं फॉगिंग मशीन पहुंची तो कहीं नहीं पहुंची। बहुत से स्थान ऐसे भी रहे जहां नालियों की सफाई भी सही तरह से नहीं की गई। पूरा विशेष सफाई अभियान खानापूर्ति तक सिमटा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे के बाद नगर निगम प्रशासन की ओर से एक सप्ताह का विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को सफाई अभियान का दूसरा दिन था। अमानीगंज, अवधपुरी व बाल गंगाधर तिलक वार्ड में चलाया गया लेकिन मोहल्लेवासियों का आरोप है कि अभियान खानापूर्ति तक ही सीमित रहा। कोई विशेष जैसी बात अभियान में नहीं दिखाई दी हद तो यह रही कि कई कूड़ा डंपिंग सेंटर पर कूड़े एकत्रित दिखाई दिए। नालियों में एंटी लारवा का छिड़काव भी कहीं हुआ तो कहीं नहीं हो पाया। सभी नालियों तक टीम नहीं पहुंची। यही हाल फॉगिंग का भी रहा। कहीं मशीन पहुंची तो कहीं नहीं पहुंच पाई।
अवधपुरी निवासी कहते अनूप बताते हैं कि उनके इलाके में नालियों में एंटी लारवा पड़ा लेकिन, जलकल के सामने के इलाके की नालियों में दवा नहीं डाली गई। इसी प्रकार की बातें बब्बन सोनी भी बताते हैं कि पठान टोलिया के इलाके की नालियों में सुबह दवा डाली गई है लेकिन, इधर नहीं पड़ी है। बेनीगंज चौराहे से कॉलोनी के अंदर के रास्ते पर स्थित भवन स्वामी नंद किशोर गुप्ता बताते हैं कि उनके इलाके में नालियों में किसी तरह की कोई दवा का छिड़काव नहीं हुआ है।
इसके साथ ही शब्बीर अहमद कहते हैं कि यहां सफाई कभी सही से नहीं होती है। मोहल्ले वासी साजिद ने बताया है कि कोई विशेष अभियान नहीं चल रहा है। ऐसा कुछ दिखाई नहीं दिया, नालियों की सफाई नहीं हुई न ही एंटी लारवा का छिड़काव हुआ है। मोहल्लेवासी शाहरूख सिद्दीकी बताते हैं कि उनके यहां मोहल्ले में एक माह से फॉगिंग नहीं हुई है। शुक्रवार को फॉगिंग मशीन नहीं आई है न ही कूड़े के ढेरों को हटाया गया है।

डेंगू की बीमारी से बचाव के मद्देनजर विशेष सफाई अभियान वार्डवार चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर अभियान में कर्मचारियों व अधिकारियों की ओर से लापरवाही की जा रही है तो शनिवार से स्वत: निरीक्षण करेंगे। अगर खामियां पाई जाती हैं तो अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- विशाल सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed