फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

देश-विदेश के 51 स्थलों पर प्रभु श्री राम की संस्कृति का होगा प्रचार प्रसार

Fri, 30 Oct 2020 07:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या से प्रभु श्री राम की संस्कृति का गहनता से प्रचार प्रसार के लिए भारतीय संस्कृत उत्सव 2020 का शुभारंभ शनिवार को हो रहा है। श्रीरामबल्लभाकुंज में भारतीय संस्कृति उत्सव का आयोजन किया गया है। इसके उपरांत देश विदेश के 51 स्थलों पर प्रभु श्री राम की संस्कृति का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन

संस्कृति उत्सव का पूरा कार्यक्रम रामवल्लभा कुंज के अधिकारी जानकी जीवन ट्रस्ट के संयोजक राजकुमार दास के संरक्षण में होगा। जिसमें संतो के साथ कला संस्कृति, रंगमंच, लोक मंच के मूर्धन्य व्यक्तित्व के धनी अपने विचार प्रकट करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 11 बजे से अयोध्या के राम परिचर्चा से होगा। दोपहर 1 बजे सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन होगा जिसमें दो दर्जन महान विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। शाम 4 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण शिला पूजन के बाद राम के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय संस्कृति उत्सव 2020 का शुभारंभ अयोध्या से किया जा रहा है। अयोध्या के बाद देश विदेश के 51 स्थानों पर इसका आयोजन सुनिश्चित किया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से वाराणसी, चित्रकूट, मथुरा वृंदावन आदि प्रमुख स्थल सुनिश्चित किए गए है। देश के आजादी का 75वां वर्ष आने वाला है इस के उपलक्ष्य में आजादी के महानायकों और देश के ऐतिहासिक धरोहरों के 75 स्थानों पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के शिष्य महंत कमल नयन दास, जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभाष्कर, श्रीराम वल्लभा कुंज के महंत रामशंकर दास, रामकथा के मर्मज्ञ प्रेमभूषण, प्रसिद्ध कवियत्री डॉ मानसी द्विवेदी, अयोध्या के प्रसिद्ध कवि यतींद्र मिश्र, मगध विश्वविद्यालय बोधगया के कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद व डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति रवि शंकर सिंह सहित दर्जनों मूर्धन्य व्यक्ति अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के सहआयोजक वरिष्ठ पत्रकार रमेश मिश्रा, हिमाबिंदु नायक के संयोजन में तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed