फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

ईमाम अस्करी को शहादत पर दिया पुरसा

Mon, 26 Oct 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। करबला के 72 शहीदों की याद में अय्यामे अजा के आखिरी दिन सोगवार गम में डूबे रहे। सुबह से घरों में शुरू हुआ मजलिस, मातम व नौहाख्वानी का दौर दिनभर चलता रहा। सभी ने जंजीरी मातम व कमा लगाकर इमाम अस्करी अस. की शहादत में पुरसा पेश किया।
विज्ञापन

शहर में हर साल मोहर्रम माह के दो माह आठ दिन अकीदतमंद जुलूस निकालकर नौहाख्वानी कर करबला के शहीदों की याद में गम का इजहार करते थे। मगर इस बार कोविड-19 के चलते न तो जुलूस निकले और न ही बड़ी मजलिसें आयोजित हो सकीं। रविवार को अय्यामे अजा के आखिरी दिन चुप ताबूत का जुलूस भी नहीं उठा।
विज्ञापन

अकीदतमंदों ने प्रतीकात्मक रूप से खजूर की मस्जिद पहुंचकर ताजिये रखे। बाहरी अंजुमनों ने जुलूस भी नहीं निकला। इसके इतर शहर की मुकामी अंजुमन ने अपने-अपने घरों में मजलिस व मातम कर करबला के 72 शहीदों की याद में पुरसा दिया। इमामबाड़े में शहर की मुकामी अंजुमन गुंचाये मजलूमियां ने जंजीरी मातम व कमा लगाकर इमाम अस्करी को पुरसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर शहर के राठहवेली, खुर्द महल, वजीरगंज, नाका मकबरा में दिनभर घरों में मजलिस व मातम का दौर जारी रहा। शाम को चांद निकलने के बाद दो माह तक चले अय्यामे अजा की समाप्ति हो गयी। अब अकीदतमंद नए कपड़े, लड़कियां व औरतें चूड़ी व जेवर पहन लेंगी। साथ ही सोमवार को नवरोज पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed