फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

विजयदशमी सुप्त सामर्थ्य को जागने का पर्व

Mon, 26 Oct 2020 05:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस व विजय दशमी पर्व पर रविवार को जिले भर में हुए कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन किया। साथ ही स्वयंसेवकों ने राष्ट्र को विश्व का दर्जा दिलाने को हिंदुत्व मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। गोसाईगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समग्र ग्राम विकास प्रांत सह प्रमुख लालदास ने कहा विजय का प्रतीक है। संपूर्ण राष्ट्र के अंत:करण में विजय की आकांक्षा जगाने और उसे पूर्ण करने तथा उसके लिए कटिबद्ध होकर खड़े होने का संदेश देने वाला यह दिवस है।
विज्ञापन

पौराणिक काल से ही इसका अपने देश मे ही विशेष महत्व रहा है, मदोन्मत्त दैत्यों ने जब संपूर्ण भूमंडल पर अत्याचारों आतंक की पारकष्ठा कर दी, तब जनता ने आते स्वर में ब्रह्म, विष्णु और महेश की पूंजीभूत सम्मिलित शक्ति ने सभी देवताओं के तेज के साथ एक प्रचंड शक्ति (दुर्गा) का रुपधारण कर उन आतंक कारी दैत्यों के विनाश कर जनता को सुख-शांति प्रदान की। पूरा में जिला कार्यवाह वेद प्रकाश ने कहा कि विजयादशमी का बड़ा ही खास महत्व है. मां दुर्गा के साथ ही इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे विश्व भारत की ओर आशा की निगाह से देख रहा है, हिंदुत्व के मार्ग पर चलकर ही विश्व बंधुत्व को बढ़ावा दिया जा सकता है। सेना द्वारा दुश्मन देश मे घुसकर किए गए स्ट्राइक के बाद जिस प्रकार से कुछ नेताओं द्वारा बद जुबानी की जा रही है, इसका सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। देश के विरुद्ध राजनीति कर राष्ट्र नीति को बेचने वालों को सबक सिखाने का संकल्प विजया दशमी कार्यक्रम में लिया जाना चाहिए, सोहावल में जिला सेवा प्रमुख पुष्कर तिवारी ने कहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ऐतिहासिक पहलुओं की जानकारी दी। कहा कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्र को एकजुट करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। तब छोटे-छोटे बच्चों को संगठित कर स्थापित किया गया। ये संगठन वर्तमान में वट वृक्ष का रूप धारण कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरएसएस के स्वयं सेवकों को खुद की पहचान कर सद्कर्मों के साथ समाज की आवश्यकताओं को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के लिए राष्ट्रवादी शक्तियों को और अधिक मजबूत होने की आवश्यकता है। देश विरोधी ताकतों को तभी विफल किया जा सकता है, जब हम सभी एकजुट होकर राष्ट्र विरोधी तत्वों का मुंह तोड़ जवाब देंगे मसौधा एवं विष्णु नगर मिल्कीपुर में सह जिला कार्यवाह आनंद ने कहा हिंदुओं के प्रत्येक देवी देवताओं के हाथ में कोई न कोई शास्त्र अवश्य मौजूद है, लेकिन उन शास्त्रों का प्रयोग दुष्टों के दमन व सज्जनों को अभय प्रदान करने को होता है।

इस संसार में सदैव दुष्ट शक्तियों राक्षसों दांतो और सज्जन शक्तियों देवों के बीच द्वंद चलता आया है, कभी-कभी दुष्ट शक्तियां अपना वाचर्य प्राप्त करती प्रतीत भी होती हैं, पर पुन सज्जन शक्तियों ने मसूरी आतंकी और दुष्ट शक्तियों पर विजय प्राप्त की है। ईश्वर भी सदैव सज्जन शक्तियों के साथ रहते हैं। सह जिला संघ चालक राकेश, जिला प्रचारक शैलेंद्र, खंड प्रचारक अभिषेक, खंड कार्यवाह अमित, खंड बौद्धिक प्रमुख महेश उपाध्याय, जिला शारीरिक प्रमुख अनुपम पांडेय, खंड कार्यवाह मसौधा रजनीश, सोहावल राजकुमार त्यागी, कौशल, सह जिला बौद्धिक प्रमुख रमेश, मानस, विवेक पांडेय, इंदेश, मोहित गुप्ता, हेमंत गुप्त आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed