फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

संदिग्ध हालात में युवती लापता, अज्ञात पर अपहरण का केस

Tue, 20 Oct 2020 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
रुदौली। पटरंगा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता न चलने पर थाने में तहरीर दी है। पटरंगा पुलिस ने परिजनों की तहरीर अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज कर युवती की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

रुदौली सर्किल क्षेत्र अंतर्गत पटरंगा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक युवती लगभग पांच दिन पहले अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों के मुताबिक घर वाले खेत में काम कर रहे थे जब खेत से काम कर वापस घर लौटकर आए तो देखा कि घर पर बेटी मौजूद नहीं थी। परिजनों ने नातेदार रिश्तेदारों, गांव व खेत खलियानों में भी खोजबीन की लेकिन उसका कही पता नहीं चला। लापता युवती ने पटरंगा पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बेटी को अगुवा करने की आशंका व्यक्त करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की गई है। वहीं विवेचना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सीडीआर निकलवाई गई है और इस संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही युवती का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed