{"_id":"5f85c5de8ebc3e74f6224fa4","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko545048189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थलों नहीं लगेगी प्रतिमा, नहीं निकलेगी शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थलों नहीं लगेगी प्रतिमा, नहीं निकलेगी शोभा यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने दुर्गापूजा-दशहरा पर्व व रामलीला को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस, कार्यदायी विभागों के अधिकारियों एवं दुर्गा पूजा समिति पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की। संरक्षक और नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष अपने को सुरक्षित रखते हुए महोत्सव को सांकेतिक रूप से मनाना है। अगले वर्ष हम लोग पुन: धूमधाम से महोत्सव मनाएंगे।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुपति ने कहा कि चौराहों, गलियों, सड़क की पटरियों या अन्य किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पंडाल या मूर्ति स्थापित न की जाए। यह कार्रवाई कोविड-19 से बचाव के मद्देनजर की गई है। लोग अपने-अपने घरों में मूर्ति स्थापित एवं पूजा-अर्चना कर सकते हैं। जिन मंदिरों में पारंपरिक रूप से पूजा अर्चना होती रही वहां पर पूजा होती रहेगी। कहीं पर भी किसी भी प्रकार की शोभायात्रा या जुलूस नहीं निकाला जाएगा।
केंद्रीय समिति के संरक्षक एवं महापौर ऋषिकेश उपाध्याय नें कहा कि माँ दुर्गा सबका मंगल करने वाली है इसलिए हम लोगों को पूजा सांकेतिक रूप से ही मनानी है, जिससे सभी का जीवन सुरक्षित रहे। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि गाइडलाइन के मुताबिक सभी मंदिरो में नवरात्रि के अवसर पर सजावट की जाएगी और देवी जी की विधिवत पूजा-पाठ एवं आरती होगी और भजन बजाए जाएंगे। सार्वजनिक रूप से सडक़ पर पंडाल लगाकर परंपरागत रूप से पूजा करते रहे हैं,
विज्ञापन
गाइडलाइन के अनुसार उनके द्वारा चिन्हित किए गए वैकल्पिक स्थान पर पूजा करने की अनुमति प्रदान किया जाए। बताया कि पिछले तीन माह से पूरे जनपद मे तीन से पांच फिट तक की छोटी प्रतिमाएं बन चुकी है जिनका पूजा पाठ प्रशासन के निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने जनपद के सभी विसर्जन स्थलों को ठीक करके पर्याप्त जल की वयवस्था की बात कही।
उन्होंने प्रशासन से महोत्सव के दौरान स्लाटर हाउस बंद करने, छुट्टा पशुओं पर नियंत्रण एवं चिकित्सा व्यवस्था की विशेष सुविधा की मांग की।
रामलीला प्रभारी प्रेमनाथ राय ने बताया कि कोरोना के चलते फैजाबाद नगर की आठ रामलीला समितियों ने इस वर्ष रामलीला महोत्सव में सांकेतिक रूप से गणेश पूजन, रामचरितमानस का पाठ, रावण दहन एवं राजगद्दी का आयोजन ही किया जाएगा ।
बैठक में डीएम ने नवरात्र के दौरान विद्युत आपूर्ति, साफ सफाई, सुरक्षा, स्वास्थ्य आदि से संबंधित सभी विभागों के अफसरों को अपने अपने कार्यों को ससमय संपादित करने का निर्देश दिया।
बैठक में डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार, नगर आयुक्त, एडीएम सिटी, एसपी सिटी, नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, महिला शक्तिवाहिनी प्रमुख अशोका द्विवेदी, कन्हैया अग्रवाल, अनिल मिश्रा, अनिल गुप्ता, हेमंत गुप्ता सहित अन्य लोग थे।