फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

प्रदर्शन करते कांग्रेसियों से पुलिस की धक्का-मुक्की, लिए गए हिरासत में

Fri, 25 Sep 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। केंद्र सरकार से किसान बिल पास किए जाने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कां ग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। शाम को उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने गुरुवार को भारत बंद का आह्वान किया था। कांग्रेस ने इसका समर्थन किया था। दोपहर इन तीन बिलों को किसान विरोध बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन से जुलूस की शक्ल में निकल प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू की।
विज्ञापन

रिकाबगंज चौराहे पर एडीएम सिटी डॉ. वैभव शर्मा, एसपी सिटी विजय पाल सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस ने इन्हेें रोकने का प्रयास किया। तो कांग्रेसी जमीन पर बैठ गए। उन्हें उठाने की कोशिश की तो यह सड़क पर लेट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले गए।
इसके पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी जो काला कानून लाई है उसके खिलाफ पूरे देश के किसान एकजुट हैं। कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर इसे काले कानून को वापस लेने की मांग करेगी। कहा कि मोदी सरकार हरित क्रांति को समाप्त कर किसानों को पूंजीपतियों के ,हवाले करना चाहती है। जिससे पूंजीपति उसकी उपज को औने पौने दाम पर खरीद सके।

जिला प्रवक्ता मो. शरीफ ने कहा कि यह संघर्ष अब रुकने वाला नहीं है। हिरासत में लिए जाने वाले लोगों में रूद्र प्रताप सिंह, राम करन कोरी, अब्दुल हकीम, रामसागर रावत, अजमल खलील, बसंत मिश्रा, उमेश उपाध्याय, आरिफ आब्दी, लाल मोहम्मद, अमरजीत, महंत जय मंगल दास, दिनेश यादव, अभिषेक तिवारी, श्याम चौरसिया, द्वारिका पांडेय सहित अन्य लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed