{"_id":"5f68d1918ebc3ef47f01b892","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko541285352","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी कलाकारों ने अयोध्या पहुंचकर किया रामलला का दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजपुरी कलाकारों ने अयोध्या पहुंचकर किया रामलला का दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। भोजपुरी फिल्म स्टार अक्षरा सिंह व रितेश पांडेय ने सोमवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई व सिद्घपीठ हनुमानगढ़ी में भी दर्शन-पूजन किया। इसके बाद भोजपुरी कलाकारों ने रामनगरी के संतों का भी आशीर्वाद लिया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए भोजपुरी कलाकारों ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत और बॉलीवुड में ड्रग्स रैकेट पर निशाना साधा।
अयोध्या पहुंची भोजपुरी एक्टर अक्षरा सिंह व रितेश पांडेय ने हनुमानगढ़ी सागरिया पट्टी के महंत ज्ञानदास के उत्तराधिकारी महंत संजय दास को जन्मदिवस पर बधाई देते हुए उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों कलाकारों ने महंत संजय दास के साथ स्वामी भगवदाचार्य आश्रम में वृक्षारोपण किया और वृद्घाश्रम में फल वितरित भी वितरित किया। इस बीच पत्रकारों से वार्ता करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि यूपी और बिहार कलाकारों की खान मानी जाती है। जहां एक से एक कलाकार पैदा होते हैं।
कलाकारों को रोजगार का मौका भी मिलता है। लेकिन सुशांत सिंह केस में वह न्याय मांग रही हैं। क्योंकि सुशांत बिहार का लड़का था और मैं भी बिहार की लड़की हूं । इस पर जल्द से जल्द सीबीआई जांच हो और सुशांत को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि वह पहली बार अयोध्या आई हैं उनको बहुत अच्छा लगा और उनका प्रयास है कि वह हर वर्ष अयोध्या आएं। इस दौरान संत हेमंत दास, संत अभिषेक दास, महंत सत्यदेव दास, संत आशीष दास,संत देवेश दास सहित अन्य संत-महंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं दूसरे भोजपुरी फिल्म स्टार रितेश पांडेय ने जया बच्चन के ड्रग्स और थाली वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस थाली में जहर हो जाए उसमें छेद करने की आवश्यकता है। बॉलीवुड में बुराइयां खत्म करने की जरूरत है। भारत सरकार को एक मुहिम चलाकर बॉलीवुड की ड्रग्स वाली बुराई को खत्म करना चाहिए। हालांकि रितेश का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में अभी से किसी को दोषी बनाने की आवश्यकता नहीं है। सीबीआई जांच कर रही है और जो निर्णय लें वह कोर्ट के ऊपर निर्भर करता है।
दूसरी ओर मी टू मामले में अनुराग कश्यप पर पायल घोष के आरोप पर अभिनेता रितेश पांडेय ने कहा की डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप है। हालांकि डायरेक्टर ने सफाई दी है। इसकी लिखित शिकायत होनी चाहिए और कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए ।