फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

हास्य फिल्म अभिनेता राजपाल को देखने जुटी भीड़

Fri, 03 Jan 2020 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या महोत्सव में अभिनेता राजपाल यादव का स्वागत करते विधायक व अन्य। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। मशहूर हास्य फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को देखने के लिए गुरुवार को अयोध्या महोत्सव के प्रांगण में जनसैलाब उमड़ा। अपनी फिल्मों के डायलॉग को सुनकर उन्होंने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। हास्य व व्यंग की प्रस्तुति के माध्यम से राजपाल यादव ने पंडाल में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

राजपाल यादव ने अयोध्या महोत्सव को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अयोध्या में आना सौभाग्य का विषय है। यहां जन्म लेना परम सौभाग्य है। आप बहुत भाग्यशाली हैं क्योंकि आपने अयोध्या में जन्म लिया है। अयोध्या महोत्सव के मंच पर पहुंचते ही पंडाल में मौजूद लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। हर कोई अपनी जगह से हाथ हिलाकर अपने मनपसंद अभिनेता का अभिवादन कर रहा था।
विज्ञापन

दर्शकों ने राजपाल यादव से कई हिट फिल्मों के डॉयलाग की डिमांड की। पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की तालियां बजती रहीं। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल की मौजूदगी रही। महोत्सव के मुख्य संयोजक विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, बीकापुर विधायक शोभा सिंह चैहान, डॉ अमित सिंह, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश गुप्ता, विवेक पांडेय, अमल गुप्ता व महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने उनका अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed