{"_id":"5f5261088ebc3e546d550da9","slug":"ayodhya-dr-ram-manohar-lohiya-vishva-vidhyalay-faizabad-news-lko5384743185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड प्रोटोकाल के तहत होगी विश्वविद्यालय की स्थगित मुख्य परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड प्रोटोकाल के तहत होगी विश्वविद्यालय की स्थगित मुख्य परीक्षाएं
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालयों की स्थगित मुख्य परीक्षाएं 15 सितंबर से शुरू होगी। उत्तर प्रदेश शासनादेश के अनुपालन में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की अंतिम वर्ष की मुख्य परीक्षा कोविड-19 के प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी।
परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए पूर्व की भांति परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे में वायस रिकार्डर एवं डीवीआर के साथ राडटर डिवाइस क्रियाशील होना अनिवार्य है। परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केन्द्र पर कोई व्यवधान या कमी पायी जाती है तो परीक्षा केंद्र को निरस्त कर उसके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत 18 मार्च 2020 से स्थगित मुख्य परीक्षाएं 15 सितंबर से संबद्ध महाविद्यालयों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कराने जा रहा है।
विज्ञापन
जिसमें बीए, बीएससी(कृषि, गृह विज्ञान), बीपीईएस, बीपीई, बीलिब, एमए, एमएससी, एमकॉम, एमलिब, एमएससी (कृषि, गृह विज्ञान), एमएसडब्ल्यू एवं पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाईनिंग अंतिम वर्ष की परीक्षा होगी।
परीक्षा के संबंध में विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों को कोविड-19 के संबंध में सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी से अवगत करा दिया गया है। प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन कराते हुए परीक्षा सम्पन्न होगी। इसके लिए प्राचार्य एवं केन्द्राध्यक्षों को भी निर्देशित कर दिया गया है।