फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya actors will play the role of Ram-Lakshman in the film Ramlila

फिल्मी रामलीला में अयोध्या के कलाकार निभाएंगे राम-लक्ष्मण की भूमिका

Tue, 03 Aug 2021 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya actors will play the role of Ram-Lakshman in the film Ramlila
अयोध्या-विधायक वेद प्रकाश गुप्ता से मुलाकात करते फिल्मी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। फिल्मी रामलीला में इस बार राम-लक्ष्मण की भूमिका में अयोध्या के कलाकार नजर आएंगे। इस वर्ष भी रामलीला सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला परिसर में होगी। रामलीला में दर्शकों को अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

रामलीला का लाइव प्रसारण किया जाएगा ताकि लोग घर बैठे रामलीला देख सकें। रामलीला कमेटी के सदस्य सोमवार को अयोध्या पहुंचे और रामलीला स्थल का निरीक्षण कर आगे की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी सोमवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलीला स्थल लक्ष्मण किला परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉबी ने बताया कि इस बार अयोध्या की रामलीला में राम-लक्ष्मण, व्यास और तबला वादक अयोध्या से ही होंगे। बताया कि 6 से 15 अक्तूबर तक शाम को सात से दस बजे तक प्रतिदिन रामलीला का आयोजन होगा।
कोरोना के चलते इस बार भी रामलीला में दर्शकों को आने की अनुमति नहीं होगी। रामलीला का लाइव प्रसारण कराया जाएगा ताकि लोग घर बैठे रामलीला देख सकें।
इस अवसर पर मौजूद अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि साधु-संतों के पावन सानिध्य में इस वर्ष भव्य रामलीला होगी। दुनिया भर के लोग घर बैठे रामलीला देख सकेंगे। उसकी तैयारी आज से शुरू कर दी गई है।
रामलीला में भरत की भूमिका निभाने वाले कैप्टन राजमाथुर ने कहा कि अयोध्या की धरती पर रामलीला मंचन का अंश बनना सौभाग्य की बात है। सुभाष मलिक बॉबी ने बताया कि रामलीला में सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
इसके अलावा शहबाज खान रावण, असरानी नारद मुनि, रजा मुराद कुंभकरण के किरदार में दिखेंगे। प्रख्यात बॉलीवुड कलाकार शक्ति कपूर भी इस बार की रामलीला में अहिरावण की भूमिका में दिखेंगे।

सांसद व भोजपुरी स्टार रविकिशन परशुराम, शीबा खान मंदोदरी, अमिता नांगिया कैकेयी, राकेश बेेदी बालि, अवतार गिल विभीषण की भूमिका में रामलीला का आकर्षण बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed