फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   awas problem

Ayodhya News: एडीए की नाकामी से टूटा अपने आशियाने का ख्वाब

Thu, 19 Jan 2023 07:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
awas problem
अयोध्या। हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका भी एक घर हो, लेकिन अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) की नाकामी से गरीब और मध्यम वर्ग का यह सपना पूरा नहीं हो पा रहा है। क्योंकि प्राधिकरण के पास न तो इनके लिए आवासीय योजनाएं बनाने के लिए जमीन है और न ही जमीन खरीदने का पैसा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की मंशा है कि हर व्यक्ति के पास अपना घर हो। शहरी क्षेत्रों में किफायती दाम में गरीब और मध्यम वर्ग को अपना घर मिल सके। इसके लिए प्रदेश सरकार ने अफोर्डेबल पॉलिसी 2014 बनाई। मगर अयोध्या में इस नीति का कोई लाभ उन लोगों को नहीं मिल सका। जो किराये के घरों में रह रहे हैं। क्योंकि एडीए ने जानकी विहार के रूप में अपनी अंतिम आवासीय योजना बनाई थी। जिसमें महज 135 ही आवास बने थे।
विज्ञापन

इतनी कम संख्या में आवास बनने से अयोध्या में लोगों की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। शहर में हजारों की संख्या में लोग किराये के मकानों में रह रहे हैं और वे अपने लिए घर की तलाश में हैं। ऐसे में लोग परेशान होकर अपने घर के लिए निजी कोलोनाइजर्स व बिल्डर्स के पास जा रहे हैं। जहां उन्हें ज्यादा दाम भी चुकाने पड़ रहे हैं और कॉलोनियां भी वैध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों नहीं बनाया लैंड बैंक
अयोध्या बहुत पुराना विकास प्राधिकरण है। इसके बावजूद यहां तैनात रहे अधिकारियों ने लैंड बैंक नहीं बनाया। मौजूदा अधिकारियों का भी इस दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं दिखा। जिसका खामियाजा आने वाले वर्षों तक जरूरतमंद नागरिकों को भुगतना पड़ेगा।
जमीन और भवन की कीमतें भी ज्यादा
विकास प्राधिकरण की ओर से आवासीय योजनाएं न होने के कारण निजी कोलोनाइजर्स व बिल्डर्स महंगे दामों में अपने मकान और प्लाट बेच रहे हैं। इसकी वजह से बाजार भाव भी चढ़ा हुआ है।

अभी शहर में आवासीय कॉलोनी के लिए विकास प्राधिकरण के पास जमीन नहीं है। लैंड बैंक तैयार करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बजट का भी संकट है।- सत्येंद्र सिंह, सचिव, अयोध्या विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed